बेतालघाट। ब्लॉक प्रमुख चुनाव के दौरान हुई सनसनीखेज फायरिंग प्रकरण में नैनीताल पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशों पर गठित विशेष टीम ने मुख्य आरोपी अमृतपाल उर्फ़ पन्नू सहित 3 अपराधियों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त देशी पिस्टल 32 बोर व 03 जिंदा कारतूस बरामद किए। अब तक इस मामले में कुल 9 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं।
क्या था मामला?


दिनांक 14 अगस्त 2025 को ब्लॉक बेतालघाट में ब्लॉक प्रमुख चुनाव की वोटिंग के दौरान एक प्रत्याशी के समर्थकों ने प्रतिद्वंदी पक्ष पर पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिंग कर हमला किया था। इस सशस्त्र हमले में महेंद्र सिंह बिष्ट उर्फ गोधन सिंह गंभीर रूप से घायल हुए थे। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर थाना बेतालघाट में मुकदमा दर्ज हुआ।
SSP ने बनाई विशेष रणनीति
<span;>घटना की गंभीरता को देखते हुए SSP नैनीताल प्रहलाद मीणा ने फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु तत्काल विशेष पुलिस टीम गठित कर दबिश देने, सीसीटीवी फुटेज खंगालने और सर्विलांस पर फोकस करने के निर्देश दिए।
लखीमपुर में घेराबंदी कर पकड़े गए आरोपी
<span;>थानाध्यक्ष बेतालघाट अनीश अहमद के नेतृत्व में पुलिस टीम ने लगातार दबिश दी। 20 अगस्त को सूचना पर टीम ने जिला लखीमपुर (उत्तर प्रदेश) के भीरा कस्बे में पंजाब मेडिकल स्टोर के पास घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को पकड़ लिया।
गिरफ्तारी के दौरान एक संदिग्ध थार (UK18U 5002) का पीछा किया गया। इसी दौरान आरोपी गुरमीत मेडिकल स्टोर पर दवा लेने उतरा, तभी पुलिस ने दबोच लिया।
गिरफ्तार आरोपी
अमृतपाल उर्फ पन्नू (30 वर्ष) पुत्र मिन्दर सिंह, निवासी ग्राम रोशनपुर, गूलरभोज (मुख्य आरोपी)
2. गुरमीत सिंह उर्फ पारस (28 वर्ष) पुत्र मनजीत सिंह, निवासी ग्राम बेरिया दौलत, केलाखेड़ा
3. प्रदीप सिंह उर्फ शॉकर (32 वर्ष) पुत्र तेजा सिंह, निवासी मुंडिया कला बहादुरगंज बाजपुर, हाल निवासी पिरूमदारा
SSP नैनीताल प्रहलाद मीणा ने कहा कि चुनाव के दौरान अशांति फैलाने, शांति भंग करने या असामाजिक गतिविधियों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे तत्वों के विरुद्ध पुलिस की कड़ी और सख़्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Skip to content











