हल्द्वानी में शैलनट के बैनर तले राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय व आनंदा एकेडमी के सहयोग से एक माह की नाट्य कार्यशाला 27 अगस्त से….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी- शैलनट द्वारा राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय एवं आनंदा एकेडमी के सहयोग से दिनांक 27 अगस्त 2025 से 26 सितंबर 2025 तक एक माह की नाट्य कार्यशाला का आयोजन होने जा रहा हैं जिसके निर्देशक राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (NSD) के रंगमंच विशेषज्ञ श्री चंदन सिंह बिष्ट रहेंगे एवं सहायक निर्देशक श्रीमती रचना बिष्ट होंगी।

चंदन सिंह बिष्ट, कार्यशाला निदेशक, राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय।

शैलनट के कला निर्देशक डॉ. डी एन भट्ट ने बताया कि इस एक माह तक चलने वाली कार्यशाला में रंगमंच के विविध आयामों के विषय में समय समय पर राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय से आने वाले प्रशिक्षक रंगमंच से सम्बन्धित प्रशिक्षण प्रदान करेंगे।

रचना बिष्ट, सह निर्देशक।

कार्यशाला में मुख्य रूप से राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय के निर्देशक श्री चितरंजन त्रिपाठी, श्री श्रीश डोभाल, फिल्म ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया से सुदर्शन जुयाल, फिल्म एवं टीवी स्टार दानिश इकबाल सहित कई अन्य विशेषज्ञ नाट्य की विभिन्न विधाओं का प्रशिक्षण देंगे।

डॉ.डी.एन.भट्ट, वरिष्ठ रंगकर्मी, कला निदेशक, शैलनट।

कार्यशाला के नाट्य की सभी विधाएं जिसमे मुख्य रूप से अभिनय, निर्देशन, नाट्य लेखन, रूप सज्जा, संगीत, मंच सज्जा, प्रकाश सज्जा, वस्त्र विन्यास, व्यक्तित्व विकास इत्यादि का गहन प्रशिक्षण दिया जाएगा। कार्यशाला के प्रतिभागियों के द्वारा तैयार नाटक का मंचन हल्द्वानी, दिल्ली सहित देश के विभिन्न राज्यों में आयोजित राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय नाट्य समारोह में किया जाएगा।

श्रीश डोभाल, संस्थापक शैलनट और विशेषज्ञ, राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय, नई दिल्ली

कार्यशाला के आयोजन हेतु हल्द्वानी के वरिष्ठ रंगकर्मियों की एक बैठक आज आनंदा एकेडमी में आयोजित की गई जिसमें कार्यशाला के आयोजन हेतु महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

सुदर्शन जुयाल, विशेषज्ञ रंगकर्मी, राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय नई दिल्ली एवं फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान, पुणे।

बैठक में शैलनट के अध्यक्ष श्री राजीव कुमार शर्मा, कला निदेशक डॉ. डी.एन.भट्ट, आनंदा एकेडमी के निदेशक भूपेंद्र सिंह बिष्ट प्रधानाचार्या श्रीमती मीना बिष्ट वरिष्ठ रंगकर्मियों गौरव जोशी,डॉ.दीपक मेहता, लालित कर्नाटक, डॉ.दिनेश जोशी, डॉ.हरीश जोशी, दिनेश पांडे डॉ.विवेक पांडे, डॉ.भारती भण्डारी उपस्थित रहे।

दानिश इक़बाल, फिल्म एवं टेलीविजन अभिनेता, राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय, नई दिल्ली।

शैलनट के अध्यक्ष श्री राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि कार्यशाला में नए कलाकारों को रंगमंच की विभिन्न विधाओं का गहन प्रशिक्षण दिया जाएगा उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण हेतु स्थान सीमित है तथा प्रशिक्षण के लिए प्रतिभागियों का चयन दिनांक 26 अगस्त 2025 को आडीसन के माध्यम से आनन्दा अकादमी में किया जाएगा।

और पढ़ें

error: Content is protected !!