Breaking News

मक्का मुकर्रमा में उमरहा यात्रियों का इबादत में बीत रहा समय, राहे मदीना टूर एंड ट्रेवल्स की व्यवस्थाओं की सराहना… मक्का मुकर्रमा में उमरहा यात्रियों का इबादत में बीत रहा समय, अल नवाज़ टूर एंड ट्रेवल्स की व्यवस्थाओं की सराहना… स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें

काशीरामपुर तल्ला भूमि विवाद गर्माया, विक्रेता की कार्यशैली पर उठे सवाल….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

कोटद्वार – काशीरामपुर तल्ला में एक समुदाय के लोगों को भूमि बेचने का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा। मंगलवार को उक्त भूमि पर पहुंचे आसपास के लोगों ने भूमि विक्रेता की कार्य प्रणाली पर सवाल खड़े किए। कहा कि लगातार शिकायत के बाद भी शासन-प्रशासन समस्या को लेकर लापरवाह बना हुआ है।

मंगलवार सुबह स्थानीय लोग उक्त स्थान पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि काशीरामपुर तल्ला क्षेत्र हिंदू बाहुल्य क्षेत्र है। ऐसे में यहां पर बड़ी भूमि को अन्य समुदाय के लोगों को बेचकर माहौल खराब करने का प्रयास किया जा रहा है। प्रोपर्टी डीलर जानबूझकर इस जमीन को दूसरे समुदाय के लोगों को बेच रहा है।

प्रोपर्टी डीलर की इस कार्यप्रणाली से क्षेत्र में धार्मिक उन्माद फैलने का खतरा बना हुआ है। कहा कि दूसरे समुदाय को जमीन न बेचे जाने के मामले को लेकर उपजिलाधिकारी से भी शिकायत की जा चुकी है। लेकिन उसके बाद भी प्रोपर्टी डीलर अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है।

कहा कि यही नहीं अब तो दूसरे समुदाय के जमीन पर हिंदुओं की आड़ लेकर मकान बनवाने की भी तैयारी चल रही है। क्षेत्र की महिलाओं ने कहा कि वे किसी भी सूरत में इस क्षेत्र में दूसरे समुदाय के लोगों को नहीं बसने देंगें। चाहे उन्हें इसके लिए आंदोलन ही क्यों न करना पड़े। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर शांत करवाया।

और पढ़ें

error: Content is protected !!