Breaking News

मक्का मुकर्रमा में उमरहा यात्रियों का इबादत में बीत रहा समय, राहे मदीना टूर एंड ट्रेवल्स की व्यवस्थाओं की सराहना… मक्का मुकर्रमा में उमरहा यात्रियों का इबादत में बीत रहा समय, अल नवाज़ टूर एंड ट्रेवल्स की व्यवस्थाओं की सराहना… स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें

भारी बारिश का अलर्ट, बदरीनाथ–केदारनाथ और हेमकुंड साहिब यात्रा पर तीन दिन की रोक….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में लगातार बदलते मौसम और बाढ़ के खतरे को देखते हुए चमोली जिला प्रशासन ने बड़ा एहतियाती कदम उठाया है। मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून द्वारा 12, 13 और 14 अगस्त को भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी करने के बाद बदरीनाथ धाम, केदारनाथ धाम और हेमकुंड साहिब की यात्रा को फिलहाल तीन दिनों के लिए रोक दिया गया है।

जिलाधिकारी चमोली संदीप तिवारी ने कहा कि यह निर्णय श्रद्धालुओं और यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए लिया गया है। उन्होंने बताया कि भारी बारिश के दौरान पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन, सड़क अवरोध और नदी-नालों में जलस्तर बढ़ने का खतरा काफी बढ़ जाता है। ऐसे में यात्रियों की जान-माल की सुरक्षा के लिए यात्रा रोकना जरूरी हो गया था।

जिला प्रशासन ने सभी यात्रियों और श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे इस अवधि में यात्रा स्थलों की ओर प्रस्थान न करें और मौसम में सुधार होने तक अपने-अपने ठिकानों पर सुरक्षित रहें। यात्रा को दोबारा शुरू करने का निर्णय मौसम की स्थिति सामान्य होने पर लिया जाएगा।

और पढ़ें

error: Content is protected !!