Breaking News

मक्का मुकर्रमा में उमरहा यात्रियों का इबादत में बीत रहा समय, राहे मदीना टूर एंड ट्रेवल्स की व्यवस्थाओं की सराहना… मक्का मुकर्रमा में उमरहा यात्रियों का इबादत में बीत रहा समय, अल नवाज़ टूर एंड ट्रेवल्स की व्यवस्थाओं की सराहना… स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें

रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप को मिली ‘देवभूमि रजत जयंती पार्क’ की सौगात….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर – ट्रांजिट कैम्प को ‘देवभूमि रजत जयंती पार्क’ की सौगात मिलने पर दुर्गा मंदिर कमेटी के लोगों ने महापौर से मुलाकात कर उनका स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। कमेटी के सदस्यों ने बताया कि नेताजी सुभाष पार्क लंबे समय से उपेक्षित पड़ा था और इसके सौंदर्यीकरण की मांग वे लगातार करते आ रहे थे। महापौर के निरंतर प्रयासों के फलस्वरूप अंततः पार्क का चयन ‘देवभूमि रजत जयंती पार्क’ योजना के अंतर्गत हुआ है। इसके लिए 1 करोड़ 59 लाख 24 की अनुमोदन शासन ने किया है, इस निर्णय से क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है।

इस मौके पर महापौर विकास शर्मा ने कहा कि उन्होंने जनता से जो भी वादे किए थे, उन्हें धरातल पर उतारने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का रुद्रपुर के विकास कार्यों में भरपूर सहयोग मिल रहा है। पिछले दिनों गांधी पार्क का डिजाइन भी फाइनल हो चुका है और जल्द ही इसका कार्य शुरू किया जाएगा। महापौर ने बताया कि ट्रांजिट कैम्प के दुर्गा पूजा मैदान को भी एक सुंदर पार्क के रूप में विकसित किया जाएगा। साथ ही शहर के अन्य पार्कों को भी सौंदर्यीकरण के लिए चिन्हित किया गया है और इनके प्रस्ताव जल्द शासन को भेजे जाएंगे।

उन्होंने कहा कि रुद्रपुर को स्वच्छ, सुंदर और सुविधा संपन्न बनाने की दिशा में नगर निगम निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि विकास की यात्र को किसी भी स्थिति में रुकने नहीं दिया जाएगा और नगर निगम की कोशिशों से ट्रांजिट कैम्प को एक नया आकर्षण केंद्र बनाया जाएगा। महापौर का आभार व्यक्त करने वाले प्रमुऽ सदस्यों में दुर्गा मंदिर कमेटी अध्यक्ष एडवोकेट तुलसी साहा, कोषाध्यक्ष मानस बैरागी, सचिव शुभम दास, उपसचिव शुभम स्वर्णकार, शंकर विश्वास, दिलीप अधिकारी, तरुण दत्ता, प्रदीप साहा, कृष्णपद आदि शामिल रहे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!