Breaking News

मक्का मुकर्रमा में उमरहा यात्रियों का इबादत में बीत रहा समय, राहे मदीना टूर एंड ट्रेवल्स की व्यवस्थाओं की सराहना… मक्का मुकर्रमा में उमरहा यात्रियों का इबादत में बीत रहा समय, अल नवाज़ टूर एंड ट्रेवल्स की व्यवस्थाओं की सराहना… स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें

खटीमा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जीत का जश्न, सीएम धामी के समर्थन में लगे नारे….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

खटीमा – त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों की शानदार जीत पर शनिवार को खटीमा नगर में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उल्लासपूर्वक विजय उत्सव मनाया। इस अवसर पर मुख्य चौराहे पर मिष्ठान वितरण किया गया, जहां कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी।

कार्यक्रम के दौरान पूरे क्षेत्र में “माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ज़िंदाबाद” के नारों से माहौल गूंज उठा। कार्यकर्ताओं ने इस जीत को मुख्यमंत्री धामी के कुशल नेतृत्व और राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं की सफलता बताया।

इस विजय समारोह में भाजपा उत्तराखंड के सक्रिय कार्यकर्ता संतोष गौरव सहित बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में कहा कि पंचायत चुनाव के नतीजे साफ दर्शाते हैं कि जनता मुख्यमंत्री धामी के विकास कार्यों से पूरी तरह संतुष्ट है और पार्टी पर भरोसा जता रही है।

कार्यकर्ताओं ने यह भी संकल्प लिया कि वे आगे भी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने और केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!