Breaking News

मक्का मुकर्रमा में उमरहा यात्रियों का इबादत में बीत रहा समय, राहे मदीना टूर एंड ट्रेवल्स की व्यवस्थाओं की सराहना… मक्का मुकर्रमा में उमरहा यात्रियों का इबादत में बीत रहा समय, अल नवाज़ टूर एंड ट्रेवल्स की व्यवस्थाओं की सराहना… स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें

क्रांतिकारी किसान मंच ने शहीद उधम सिंह को पुष्पांजलि देकर याद की उनकी अमर क़ुरबानी….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

कालादुगी क्रांतिकारी किसान मंच कालादुगी ने को शहीद उधमसिंह के बलिदान दिवस पर उद्यम सिंह की मूर्ति पर पुष्प  माला व पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि सभा की सभा में क्रांतिकारी किसान मंच के संयोजक आनंद पांडे ने कहा कि आज सरकारें मेहनतकश जनता के अधिकारों को छीन रही हैं ,और सत्ता का  संरक्षण पाने वाले लोग जनता को जाति धर्म के नाम से लड़ा रहे है। यह लोग देश की आजादी के लिए मर मिटने वाले तक का अपमान कर रहे हैं। क्रांतिकारी किसान मंच ने जब नगर निगम में 18 जुलाई 2025 को शहीद उधमसिंह के बने पार्क सौन्दर्य करण करने को ज्ञापन दिया। तब उसकी रंगाई- पुताई हुई। इसीलिए जनता को अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करना ही होगा।

सभा में वक्ता बलबीर कंबोज ने क्रांतिकारी किसान मंच को पार्क की सफाई व सौंदर्य करण के लिए बधाई दी। और शहीद उधमसिंह के विचारों से प्रेरणा लेकर सांप्रदायिकता के खिलाफ एकजुटता पर जोर दिया। अंबेकर विचार मंच से मदन चंद्र व शेखर चंद्र ने भी पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि सभा में क्रांतिकारी लोक अधिकार संगठन, अंबेकर विचार मंच, भारतीय किसान यूनियन, प्रगतिशील महिला एकता केन्द्र , क्रांतिकारी किसान मंच आदि सगठनों सहित शहादत दिवस पर पुष्प अर्पित करने वालों में भुवन कोहली, बबलू भट्ट, सुदेश कंबोज, हर्षित , मोहन मटियाली, गगनदीप, अली हुसैन, रजनी जोशी,मयंक गुप्ता,ममता रानी, कुलवंत सिंह , परविंदर, संतोष रानी,सुरेश,जयप्रकाश,, भगवान सिंह कंबोज,हर केवल सिंह, नवीन चंद्र भट्ट , अशोक कंबोज सहित कई लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। सभा का संचालन आनंद पांडे ने किया।

और पढ़ें

error: Content is protected !!