Breaking News

मक्का मुकर्रमा में उमरहा यात्रियों का इबादत में बीत रहा समय, राहे मदीना टूर एंड ट्रेवल्स की व्यवस्थाओं की सराहना… मक्का मुकर्रमा में उमरहा यात्रियों का इबादत में बीत रहा समय, अल नवाज़ टूर एंड ट्रेवल्स की व्यवस्थाओं की सराहना… स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें

राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष ने दून कोरोनेशन में सफाई कार्मिकों सुनी समस्या….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

देहरादून – उत्तराखंड राज्य कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष भगवत प्रसाद मकवाना ने बुधवार कोरोनेशन अस्पताल में सफाई कर्मचारियों की समस्याएं सुनी और अस्पताल प्रशासन को पर्यावरण मित्रों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र समाधान पर जोर दिया।

उपाध्यक्ष ने कहा कि अस्पताल की व्यवस्थाओं में सफाई कार्मिकों का बहुत बड़ा योगदान होता है। पर्यावरण मित्रों की समस्याओं को लेकर आयोग प्रतिबद्ध है। किसी भी दशा में पर्यावरण मित्रों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

आयोग के उपाध्यक्ष ने निर्देश दिए कि सफाई व्यवस्था के लिए टेंडर कर कार्मिकों को ठेकेदार के हवाले कर अस्पताल प्रशासन इतिश्री न करें। अस्पताल में काम करने वाले हर कर्मचारी के हितों की रक्षा करना भी सुनिश्चित करें। सफाई कार्मिको को अनिवार्य तौर पर ईपीएफ, ईएसआई की सुविधा के साथ साल में बोनस लाभ दिया जाए। श्रम विभाग की न्यूनतम मजदूरी दर पर सफाई कार्मिकों का मानदेय भुगतान सुनिश्चित किया जाए। सफाई कार्मिकों के वेतन का समय पर भुगतान के साथ ही ओवरटाइम का भुगतान भी सुनिश्चित किया जाए। जांच में नेफ्रो प्लस की व्यवस्थाएं सही पाए जाने पर उपाध्यक्ष उनकी सराहना की।

उपाध्यक्ष ने कहा कि सफाई कार्मिकों की समस्याओं का प्राथमिकता पर समाधान किया जाएगा। उन्होंने सफाई कार्मिकों को भी अपने पूरे समर्पित भाव और ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने को कहा। बैठक में सफाई कार्मिकों ने अपनी समस्याओं से उपाध्यक्ष को अवगत कराया। उपाध्यक्ष ने आश्वस्त किया कि सफाई कार्मिकों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण कराया जाएगा।

 बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मुकेश कुमार शर्मा, पीएमएस डॉ मनु जैन, पीआरओ प्रमोद पंवार, प्रशासनिक अधिकारी रश्मि, एचआर मीनू लक्ष्मी, जीएम जितेन्द्र मित्तल सहित सफाई कार्मिक संघ के पदाधिकारी एवं सभी सफाई कर्मी मौजूद थे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!