Breaking News

स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें काशीपुर में कार के अंदर मिला 26 वर्षीय टेंट कारोबारी का शव, माथे-गर्दन पर चोट के निशान; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर महिलाओं की नई उड़ान, 30 महिलाओं ने सीखा सौर उपकरणों का उत्पादन, मरम्मत और रखरखाव

 गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष डा. अणथ्वाल का नगर निगम में किया स्वागत….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रूद्रपुर – गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष डा. पंडित राजेन्द्र प्रसाद अणथ्वाल का प्रथम बार नगर निगम आगमन पर महापौर विकास शर्मा ने स्वागत किया और उन्हें शॉल ओढ़ाकर सममनित किया। आयोग के अध्यक्ष ने नगर निगम की निर्माणाधीन गोशाला का निरीक्षण भी किया। नगर निगम में आयोग के अध्यक्ष डा. राजेन्द्र प्रसाद ने महापौर विकास शर्मा के साथ गौ संरक्षण एवं संवर्धान को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि गौ संरक्षण और संवर्धन के लिए सरकार विशेष प्रयास कर रही है। आवारा पशुओं के संरक्षण और सड़क पर पशुओं के कारण होने वाले हादसों को लेकर सरकार योजना बनाकर काम कर रही है।

गौ तस्करी रोकने के लिए पुलिस को सख्त निर्देश दिये गये हैं। पुलिस निरंतर गौ तस्करों के खिलाफ अभियान चला रही है। शगौ संरक्षण के क्षेत्र में काम करने वालों को सरकार प्रोत्साहन दे रही है। कोई भी व्यक्ति या एनजीओ अपनी भूमि पर गौशाला निर्माण करता है तो वह अपनी 40 प्रतिशत धनराशि ही लगायेगा एवं 60 प्रतिशत धनराशि सरकार देगी। इस दौरान महापौर विकास शर्मा ने आयोग के अध्यक्ष को बताया कि नगर निगम की ओर से गौ संरक्षण के लिए गौशाला का निर्माण किया जा रहा है जल्द ही गौशाला बनकर तैयार हो जायेगी। जिसमें शहर में आवारा घूमने वाले गौवंशीय पशुओं का संरक्षण किया जायेगा।

गौशाला में सभी जरूरी सुविधायें उपलब्ध कराई जा रही है। आयोग के अध्यक्ष ने नगर निगम द्वारा गौ सेवा हेतु किये जा रहे कार्यों की सराहना की तथा भविष्य में आयेाग की ओर से पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन भी दिया। आयोग के अध्यक्ष ने निर्माणधीन गौशाला का निरीक्षण भी किया और निर्माण कार्यों पर संतोष व्यक्त करते हुए नगर निगम के कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर नगर आयुक्त नरेश दुर्गापाल, हिमांशु शुक्ला, पवन राणा, सचिन मुंजाल, वरूण मुंजाल आदि भी मौजूद रहे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!