Breaking News

स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें काशीपुर में कार के अंदर मिला 26 वर्षीय टेंट कारोबारी का शव, माथे-गर्दन पर चोट के निशान; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर महिलाओं की नई उड़ान, 30 महिलाओं ने सीखा सौर उपकरणों का उत्पादन, मरम्मत और रखरखाव

23 जून 2025 सचिवालय कूच – सामाजिक न्याय की हुंकार….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

पौड़ी – अनु0 जाति जनजाति शिक्षक एसोसिएशन उत्तराखंड के बैनर तले आयोजित होने वाला “23 जून सचिवालय कूच” अब केवल एक विरोध प्रदर्शन नहीं, बल्कि जनचेतना और सामाजिक न्याय की प्रतीकात्मक हुंकार बन चुका है। एसोसिएशन के पौड़ी  अध्यक्ष जगदीश राठी ने बताया कि यह रैली उन सवालों को लेकर है, जिन पर वर्षों से सत्ता मौन है।”यह केवल एक प्रदर्शन नहीं, यह सामाजिक अन्याय के विरुद्ध निर्णायक संघर्ष की शुरुआत है,” राठी ने कहा।

मुख्य मांगें:

जस्टिस इरशाद हुसैन आयोग की रिपोर्ट को शीघ्र सार्वजनिक किया जाए।

2019 के बाद रोस्टर प्रणाली में हुए अन्याय का समाधान हो।

सरकारी नौकरियों में रिक्त पदों की तत्काल भर्ती हो।

शिक्षा व अन्य संस्थानों के निजीकरण पर रोक लगे।

SC/ST वर्ग के आरक्षण का पूर्ण पालन हो।

राज्य कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना बहाल की जाए।

राठी ने आगे कहा,

“यह लड़ाई उन लोगों की भी है, जो सत्ता की चुप्पी में दबे हैं और बदलाव की आस में जी रहे हैं। जब हम सब मिलकर जागेंगे, तभी नई दिशा बनेगी।”उन्होंने शिक्षकों, कर्मचारियों, युवाओं और सभी संवेदनशील नागरिकों से 23 जून को देहरादून परेड ग्राउंड पहुंचने की अपील की।

और पढ़ें

error: Content is protected !!