Breaking News

स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें काशीपुर में कार के अंदर मिला 26 वर्षीय टेंट कारोबारी का शव, माथे-गर्दन पर चोट के निशान; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर महिलाओं की नई उड़ान, 30 महिलाओं ने सीखा सौर उपकरणों का उत्पादन, मरम्मत और रखरखाव

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर श्रीनगर में हुआ भव्य योग आयोजन….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

पौड़ी – अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उपलक्ष्य में आज एसएसबी मैदान श्रीनगर गढ़वाल में सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय पोखरी व आयुष्मान आरोग्य मंदिर औंणी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एसएसबी के डिप्टी कमांडेंट अरुण बियाला ने कहा कि योग न केवल शारीरिक स्वस्थता का माध्यम है, बल्कि यह मानसिक एकाग्रता और आत्म-संयम का भी आधार है। हमारे जवानों के लिए यह विशेष रूप से उपयोगी है,

क्योंकि यह उन्हें तनाव प्रबंधन और अनुशासित जीवनशैली में मदद करता है। इस आयोजन में सभी जवानों की भागीदारी ने यह साबित कर दिया कि योग अब जीवन का अभिन्न हिस्सा बनता जा रहा है। हम भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रमों को नियमित रूप से जारी रखेंगे। इस दौरान योग प्रशिक्षकों ने एसएसबी जवानों को विभिन्न योगाभ्यास कराया। इस मौके पर असिस्टेंट कमांडेंट बलवंत सिंह वर्मा, डॉ. कविता रावत, डॉ. विवेक वर्मा, फार्मेसी अधिकारी यशवंत रावत, योग प्रशिक्षक संदीप धनै, योग अनुदेशिका सुनीता चौहान व रुचिका लखेड़ा उपस्थित थे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!