Breaking News

स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर नैनीताल पुलिस सख्त, हल्द्वानी में स्कूली वाहनों का सघन चेकिंग अभियान; नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई मंडी बोर्ड की योजनाओं को समयबद्ध पूरा करने पर जोर, गणेश जोशी बोले- किसानों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने में न हो देरी मक्का मुकर्रमा में उमरहा यात्रियों का इबादत में बीत रहा समय, राहे मदीना टूर एंड ट्रेवल्स की व्यवस्थाओं की सराहना… मक्का मुकर्रमा में उमरहा यात्रियों का इबादत में बीत रहा समय, अल नवाज़ टूर एंड ट्रेवल्स की व्यवस्थाओं की सराहना… स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम

श्रीनगर कस्बे में श्रीनगर पुलिस का चला डोर-टू-डोर सत्यापन व चेकिंग अभियान…. 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

पौड़ी – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय पौड़ी के निर्देशन में पौड़ी पुलिस द्वारा लगातार बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन करने हुते सत्यापन अभियान चलाकर सत्यापन की कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी श्रीनगर अनुज कुमार के पर्यवेक्षण में प्रभारी कोतवाली श्रीनगर के नेतृत्व में श्रीनगर पुलिस टीम द्वारा पैरामिलिट्री फोर्स के साथ संयुक्त रूप से श्रीनगर क्षेत्रान्तर्गत बाहरी व्यक्तियों,मजदूरों/किरायदारों के सत्यापन हेतु वृहद स्तर पर सत्यापन अभियान चलाया गया। इस सत्यापन अभियान के दौरान पुलिस टीम द्वारा डोर-टू-डोर जाकर मकान मालिकों से उनके घरों में किराये पर रह रहे बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन की जांच की गई साथ ही जिन मकान मालिकों या भवन स्वामियों द्वारा अपने किरायेदार,नौकर आदि का सत्यापन नहीं कराया है

उसके विरुद्ध उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम के तहत कानूनी कार्यवाही की गयी। इस अभियान के दौरान श्रीनगर पुलिस द्वारा कुल 135 किरायेदारों/मजदूरों/रेडी/ठेली वालों के भौतिक सत्यापन किया गया जिसमे से 06 मकान मालिको द्वारा अपने किरायेदारों/नौकरों का पुलिस सत्यापन न कराने पर 83 पुलिस एक्ट के तहत प्रत्येक मकान मालिकों पर 10-10 हजार रूपये का चालान कर कुल 60,000/- रूपये के चालान की धनराशि को माननीय न्यायालय को प्रेषित किए गया। साथ ही थाना सतपुली पुलिस टीम द्वारा भी अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत किरायेदारों व मजदूरों के सत्यापन अभियान की कार्यवाही की गयी। पौड़ी पुलिस का सत्यापन व चेकिंग अभियान अनवरत जारी है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!