Breaking News

स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें काशीपुर में कार के अंदर मिला 26 वर्षीय टेंट कारोबारी का शव, माथे-गर्दन पर चोट के निशान; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर महिलाओं की नई उड़ान, 30 महिलाओं ने सीखा सौर उपकरणों का उत्पादन, मरम्मत और रखरखाव

गौला बैराज से छलांग लगाकर व्यापारी ने की आत्महत्या, महावीरगंज में पसरा मातम….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी – शहर के महावीरगंज निवासी एक व्यापारी ने गौला बैराज से कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान मदन अग्रवाल (उम्र लगभग 50 वर्ष) के रूप में हुई है, जो धार्मिक पुस्तकों की दुकान चलाते थे। घटना के बाद इलाके में शोक की लहर है। जानकारी के अनुसार गुरुवार तड़के करीब 4 बजे मदन अग्रवाल काठगोदाम स्थित गौला बैराज पहुंचे और वहां से छलांग लगा दी।

बैराज पर मौजूद सिंचाई विभाग के कर्मचारियों ने पानी में किसी के गिरने की आहट सुनकर तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना पर काठगोदाम थाना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। हालांकि गुरुवार को व्यापारी का शव नहीं मिल सका। शुक्रवार सुबह पुनः तलाशी अभियान चलाया गया, जिसमें उनका शव बैराज के गेट नंबर एक के पास बरामद हुआ।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!