Breaking News

स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें काशीपुर में कार के अंदर मिला 26 वर्षीय टेंट कारोबारी का शव, माथे-गर्दन पर चोट के निशान; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर महिलाओं की नई उड़ान, 30 महिलाओं ने सीखा सौर उपकरणों का उत्पादन, मरम्मत और रखरखाव

एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर पहले ही भेजा जा चुका है जेल….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

मनी वैरिफिकेशन के नाम पर 1.15 लाख रू0/- की ऑनलाइन धोखाधड़ी करने वाले दूसरे अभियुक्त को पौड़ी पुलिस ने किया गिरफ्तार।

पौड़ी सुदामा प्रसाद निवासी श्रीकोट द्वारा कोतवाली श्रीनगर में एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया जिसमें उनके द्वारा अंकित किया गया कि किसी अज्ञात द्वारा मेरे पुत्र के साथ मनी लॉन्ड्रिंग/वैरिफिकेशन के नाम पर झासां देकर 1,15,244/ की ऑनलाइन धोखाधड़ी की गई है। जिस सम्बन्ध में कोतवाली श्रीनगर पर मु0अ-सं0 83/2024, धारा- 318 (4) BNS पंजीकृत किया गया । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा आमजन के साथ की गई इस प्रकार की ऑनलाइन धोखाधड़ी की घटना को गम्भीरता से लेते हुये अभियोग का सफल निस्तारण करने व पुलिस टीम गठित कर अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तार करने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। जिसके क्रम में क्षेत्राधिकारी श्रीनगर अनुज कुमार के पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली श्रीनगर जयपाल नेगी के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गयी।

विवेचक द्वारा विवेचनात्मक कार्यवाही करने के दौरान मुकदमा उपरोक्त मे संदिग्ध बैक खातों ,बैंक डिटेल व मोबाईल लोकेशन/ सीडीआर के सम्बन्ध में जानकारी जुटाई गयी जिसमें एक अभियुक्त दीपक निवासी-अजीत नगर फालन्सर को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया साथ ही इसमें एक अन्य अभियुक्त की पहचान सरीफ मण्डल निवासी पश्चिम बंगाल के रुप में हुई थी। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पूर्व में उसके घर पर दबिश दी गयी थी लेकिन अभियुक्त अपने घर पर नही मिला। पुलिस टीम द्वारा लगातार मोबाइल फोन की लोकेशन को ट्रेस करने व कुशल पतारसी-सुरागरसी कर उक्त अभियोग में संलिप्त अभियुक्त सरीफ मण्डल को गिरफ्तार किया गया जिस माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कर पश्चात जेल भेज दिया गया है।

पंजीकृत अभियोग

मु0अ0सं0 83/24 धारा 318 (4) BNS-2023

 

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त

सरीफ मण्डल (उम्र 26 वर्ष) पुत्र मिजानूर रहमान, निवासी- मध्यपारा गांव बदुरिया, पश्चिम बंगाल

 

पुलिस टीम

  1. प्रभारी कोतवाली श्रीनगर जयपाल सिंह नेगी
  2. अपर उपनिरीक्षक संजय पुण्डीर,
  3. मुख्य आरक्षी सुनील असवाल

और पढ़ें

error: Content is protected !!