Breaking News

मक्का मुकर्रमा में उमरहा यात्रियों का इबादत में बीत रहा समय, राहे मदीना टूर एंड ट्रेवल्स की व्यवस्थाओं की सराहना… मक्का मुकर्रमा में उमरहा यात्रियों का इबादत में बीत रहा समय, अल नवाज़ टूर एंड ट्रेवल्स की व्यवस्थाओं की सराहना… स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें

खुशियों, रोमांच और सीख का उत्सव – डीपीएस हल्द्वानी में समर कैंप UTSAHA 2025 संपन्न….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी दिल्ली पब्लिक स्कूल हल्द्वानी में आयोजित 10 दिवसीय ग्रीष्मकालीन कैंप ‘UTSAHA 2025’ का शानदार समापन हो गया। यह कैंप प्री-नर्सरी से कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों के लिए आयोजित किया गया था, जिसमें खेल, कला, रचनात्मकता और साहसिक गतिविधियों से भरपूर अनुभव प्रदान किया गया। कैंप की शुरुआत ज़ुम्बा, डांस, फिटनेस फिएस्टा, स्विमिंग और वीआर जैसी मज़ेदार गतिविधियों से हुई, जिसने बच्चों में ऊर्जा और उत्साह भर दिया। दूसरे और तीसरे दिन में एरोबिक्स, स्केटिंग, तैराकी, पेपर क्राफ्ट, बर्ड फीडर मेकिंग और ओरिगामी जैसी गतिविधियाँ रहीं, जो उनकी रचनात्मक सोच को विकसित करने में सहायक रहीं।

तीन दिन का साहसिक कैंप बना आकर्षण का केंद्र —

दिन 7, 8 और 9 में बच्चों ने रोमांच से भरपूर साहसिक गतिविधियाँ कीं, जैसे: कमांडो क्रॉल और कमांडो नेट, एटीवी राइड, ऊँट की सवारी, ज़िपलाइन, बॉडी ज़ॉर्बिंग, बर्मा ब्रिज, मंकी क्रॉल, वॉटर रोलर, पैडल बोट और वॉल क्लाइंबिंग,

जिन्होंने उनके आत्मविश्वास और टीम भावना को निखारा।

इसके अलावा, क्ले मॉडलिंग, टी-शर्ट पेंटिंग, साइंस इज़ फन, कुकिंग विदआउट फायर, स्टोन और लीफ आर्ट, टेबल एटीकेट्स, बोर्ड गेम्स जैसी गतिविधियों ने विद्यार्थियों को आनंद के साथ सीखने का मौका दिया। समापन दिवस पर ‘कल्मिनेशन सेरेमनी’ आयोजित की गई, जिसमें प्रतिभागी छात्रों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। बच्चों ने फायरलेस कुकिंग, स्विमिंग, मूवी सेशन का आनंद लिया और पायजामा पार्टी के साथ पूरे कैंप को हर्षोल्लास के साथ विदाई दी।

विद्यालय की प्रधानाचार्या ने इस अवसर पर कहा,

“UTSAHA केवल एक समर कैंप नहीं, बल्कि बच्चों की संपूर्ण विकास यात्रा का अनुभव था।

और पढ़ें

error: Content is protected !!