Breaking News

मक्का मुकर्रमा में उमरहा यात्रियों का इबादत में बीत रहा समय, राहे मदीना टूर एंड ट्रेवल्स की व्यवस्थाओं की सराहना… मक्का मुकर्रमा में उमरहा यात्रियों का इबादत में बीत रहा समय, अल नवाज़ टूर एंड ट्रेवल्स की व्यवस्थाओं की सराहना… स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें

रूद्रपुर में नकली दवाओं पर नियंत्रण के लिए सिविल जज ने मेडिकल स्टोर्स का किया निरीक्षण….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रूद्रपुर – सिविल जज (सी०डि०)/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण योगेन्द्र कुमार सागर के नेतृत्व में सुरक्षित दवा-सुरक्षित जीवन अभियान के अन्तर्गत गुरूवार को रूद्रपुर के विभिन्न मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण किया गया। उन्होने बताया कि निरीक्षण का उद्देश्य मेडिकल स्टोर्स में आने वाली नकली व स्तरहीन दवाओं पर नियंत्रण करना, वैक्सीन के लिए प्रॉपर कोल्ड चेन मैंटेन करना, प्रत्येक नागरिक को सही व गुणवत्ता पूर्ण औषधियाँ उपलब्ध करवाना है एवं एन्टीबायोटिकस का दुरुप्रयोग रोकना, एक्सपायरी दवाओं का प्रॉपर बिलिंग के माध्यम से दवाओं की खरीद व बिक्री करना।

सागर ने बताया कि नगरीय क्षेत्र में मेडिकल स्टारों का निरीक्षण किया गया, जिसमें गुप्ता भेडिकल स्टोर, अरोडा मेडिकल स्टोर, प्रेम मेडिकल स्टोर इत्यादि संचालकों को औषधि भंडारण में आदर्श नियमों का पालन करने, एक्सपायरी ड्रग्स हेतु पृथक भंडारण व ड्रग एंड कॉस्मेटिक एक्ट के अनुसार निस्तारण करने के निर्देश दिये गए।निरीक्षण टीम में सिविल जज (सी०डि०)/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण योगेन्द्र कुमार सागर जी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा० राजेश आर्या, वरिष्ठ औषधि निरीक्षक नीरज कुमार, औषधि निरीक्षक शुभम कोटनाला, डा० नीधि शर्मा व ए०एस०आई० अमित कुमार आदि अधिकारी सामिल थे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!