Breaking News

उत्तराखंड कैबिनेट के बड़े फैसले: ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण पर सरकार का बड़ा एक्शन प्लान धारी और भीमताल के स्कूलों का निरीक्षण, एक में मिली लापरवाही तो दूसरे में व्यवस्थाएं बेहतर CBSE कक्षा 12 परिणाम में डीपीएस हल्द्वानी का शानदार प्रदर्शन, अरिना रघुवंशी ने हासिल किए 98.8% अंक ईंधन बचाओ अभियान में पैदल कार्यालय पहुंचे जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, जनता से की सार्वजनिक परिवहन अपनाने की अपील कच्ची शराब तस्करी पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 360 पाउच शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार आरसेटी हल्द्वानी में 35 दिवसीय जूनियर ब्यूटी प्रैक्टिशनर प्रशिक्षण संपन्न, 34 महिलाएं हुईं प्रशिक्षित

सरकार जनता के द्वार” कार्यक्रम का आयोजन ग्राम पटोटी, विकासखण्ड पाबो में संपन्न….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

पौड़ी – “सरकार जनता के द्वार”  कार्यकर्म के तहत विकासखण्ड पाबो के ग्राम पटोटी में एक जनसमस्याओं के समाधान हेतु शिविर का आयोजन कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी, पाबो राम नरेश गुलेरिया की अध्यक्षता में  किया गया।

इस दौरान ग्रामीणों द्वारा कुल 6 समस्याएं दर्ज कराई गईं, जिनमें से 4 समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया। शेष 2 समस्याओं को संबंधित विभागों को अग्रसारित कर आवश्यक कार्यवाही हेतु अवगत कराया गया है।

कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की जनसमस्याओं का त्वरित समाधान कर शासन-प्रशासन के प्रति जनता का विश्वास सुदृढ़ करना है। स्थानीय नागरिकों द्वारा इस पहल की सराहना की गई एवं प्रशासन के प्रति सहयोगात्मक भावना व्यक्त की गई। शिविर में ग्राम्य विकास विभाग, उद्यान विभाग, पंचायती राज विभाग, शिक्षा विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!