Breaking News

उत्तराखंड कैबिनेट के बड़े फैसले: ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण पर सरकार का बड़ा एक्शन प्लान धारी और भीमताल के स्कूलों का निरीक्षण, एक में मिली लापरवाही तो दूसरे में व्यवस्थाएं बेहतर CBSE कक्षा 12 परिणाम में डीपीएस हल्द्वानी का शानदार प्रदर्शन, अरिना रघुवंशी ने हासिल किए 98.8% अंक ईंधन बचाओ अभियान में पैदल कार्यालय पहुंचे जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, जनता से की सार्वजनिक परिवहन अपनाने की अपील कच्ची शराब तस्करी पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 360 पाउच शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार आरसेटी हल्द्वानी में 35 दिवसीय जूनियर ब्यूटी प्रैक्टिशनर प्रशिक्षण संपन्न, 34 महिलाएं हुईं प्रशिक्षित

रुद्रपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा का भव्य स्वागत किया….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर – कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा का रुद्रपुर आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। प्रेस कॉन्फ्रेंस से पूर्व आयोजित इस स्वागत समारोह में जिला कांग्रेस अध्यक्ष हिमांशु गावा, प्रदेश महिला कांग्रेस की वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं पूर्व पालिका अध्यक्ष मीना शर्मा, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सी.पी. शर्मा, किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हरविंदर सिंह लाडी, प्रदेश उपाध्यक्ष ममता हालदार, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री गणेश उपाध्याय, जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष संदीप चीमा, पार्षद चिराग कालरा, अर्जुन विश्वास सहित अन्य वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

स्वागत समारोह में उपस्थित नेताओं ने प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी की मजबूती और आगामी चुनावों में पार्टी की सफलता की कामना की। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष को फूल मालाएं पहनाकर और बुके प्रदान कर उनका सम्मान किया। समारोह में नेताओं ने प्रदेश की मौजूदा सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कांग्रेस पार्टी के संघर्ष और विकास के एजेंडे पर चर्चा की। प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी की आगामी योजनाओं और संघर्षों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की और सभी से एकजुट होकर आगामी चुनावों में पार्टी की सफलता के लिए काम करने का आह्वान किया।

और पढ़ें

error: Content is protected !!