Breaking News

रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर भाजपा कार्यालय में संगोष्ठी आयोजित….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर – भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) के जिला कार्यालय में रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने रानी अहिल्याबाई के जीवन और उनके योगदान पर प्रकाश डाला। संगोष्ठी में सांसद अजय भट्ट, विधायक शिव अरोरा, भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, प्रदेश मंत्री एवं महापौर विकास शर्मा, दर्जा मंत्री उत्तम दत्ता सहित अन्य नेताओं ने रानी अहिल्याबाई के शासनकाल में किए गए लोककल्याणकारी कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि रानी अहिल्याबाई ने अपने शासन में न्याय, धर्म और लोक कल्याण को प्राथमिकता दी। उनके द्वारा किए गए कार्य आज भी लोगों के दिलों में जीवित हैं।

सांसद अजय भट्ट ने कहा, “रानी अहिल्याबाई होल्कर का शासन न्यायप्रियता और लोककल्याण के लिए जाना जाता है। उनका जीवन हमें प्रेरणा देता है कि एक महिला भी कुशल शासक बन सकती है।” प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने कहा, “रानी अहिल्याबाई ने धार्मिक स्थलों के पुनर्निर्माण, जलस्रोतों के निर्माण और महिलाओं की शिक्षा के लिए कई कदम उठाए। उनका योगदान अविस्मरणीय है।”भा.ज.पा. जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा, “रानी अहिल्याबाई ने अपने कार्यों से समाज में समरसता और समानता की भावना को बढ़ावा दिया। उनका जीवन हमें सेवा, समर्पण और नारी शक्ति की महत्ता सिखाता है।”

संगोष्ठी में विधायक शिव अरोरा, दर्जा मंत्री उत्तम दत्ता, पूर्व मेयर रामपाल सिंह, राकेश नैनवाल, रश्मि रस्तोगी, अमित नारंग, मोहिनी पोखरिया, स्वाति शर्मा, नीता सक्सेना, गीता शर्मा, ममता त्रिपाठी, शैली फुटेला, राधेश शर्मा, तरुण दत्ता, पवन राणा, राजेश जग्गा, मोहन तिवारी, सुनील वाल्मीकि, निमित शर्मा, गोपाल पटेल, हिमांशु शुक्ला, अशोक विश्वास, जितेंद्र संधू, विनय बत्रा, अमित पांडे, साधना शर्मा आदि उपस्थित थे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!