Breaking News

उत्तराखंड कैबिनेट के बड़े फैसले: ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण पर सरकार का बड़ा एक्शन प्लान धारी और भीमताल के स्कूलों का निरीक्षण, एक में मिली लापरवाही तो दूसरे में व्यवस्थाएं बेहतर CBSE कक्षा 12 परिणाम में डीपीएस हल्द्वानी का शानदार प्रदर्शन, अरिना रघुवंशी ने हासिल किए 98.8% अंक ईंधन बचाओ अभियान में पैदल कार्यालय पहुंचे जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, जनता से की सार्वजनिक परिवहन अपनाने की अपील कच्ची शराब तस्करी पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 360 पाउच शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार आरसेटी हल्द्वानी में 35 दिवसीय जूनियर ब्यूटी प्रैक्टिशनर प्रशिक्षण संपन्न, 34 महिलाएं हुईं प्रशिक्षित

राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के माननीय सदस्य निरुपम चकमा ने प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का औचक निरीक्षण….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर – राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के माननीय सदस्य निरुपम चकमा ने अपने एक दिवसीय जनपद भ्रमण के दौरान जवाहर लाल नेहरू जिला चिकित्सालय परिसर में स्थित प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान चकमा ने औषधि केंद्र पर उपलब्ध दवाओं की उपलब्धता, एक्सपायरी तिथि, तथा स्टॉक स्थिति की बारीकी से जाँच की। उन्होंने केंद्र द्वारा आम नागरिकों को दवाओं पर दी जाने वाली छूट, मूल्य अंतर एवं सेवा की उपलब्धता के विषय में विस्तृत जानकारी ली। उन्होने काउंटर पर दवाईयां खरीद रहे लोगों से दवाईयां उपलब्धता के बारे में जानकारियां भी ली। जिस पर दवाई खरीद रहे लोगों ने बताया कि लगभग सभी दवाईयां हमें मिल जाती है और बाजार से काफी कम दामों में मिलती है। उन्होने जन औषधि संचालक को निर्देश दिये कि मेडिकल के बाहर बड़ा बोर्ड/फलैक्सी बनाकर लगाये ताकि दूर से ही प्रधानमंत्री जन औषधि केन्द्र नजर आ सकें।

चकमा ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि प्रधानमंत्री जन औषधि योजना के तहत मिलने वाली किफायती एवं गुणवत्तापूर्ण दवाओं की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाई जाए। उन्होंने कहा कि जनजागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से इस योजना का लाभ हर वर्ग तक पहुँचाने पर विशेष बल दिया जाये। इस दौरान प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र संचालक किशन पाल राठी ने जानकारी दी कि केंद्र पर 24 घंटे सेवा उपलब्ध है और ग्राहकों की संतुष्टि को प्राथमिकता दी जाती है। उन्होंने यह भी बताया कि केंद्र पर आने वाले मरीजों को हर संभव सहयोग दिया जाता है। निरीक्षण के दौरान निदेशक राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग पी. कल्याण रेड्डी, अन्वेषक सार्थक वन्दुनी, कानूनी सलाहकार दिलीप कांति चकमा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. के.के. अग्रवाल, एसीएमओ डॉ. राजेश आर्य, जिला समाज कल्याण अधिकारी अमन अनिरुद्ध, सहित अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!