Breaking News

उत्तराखंड कैबिनेट के बड़े फैसले: ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण पर सरकार का बड़ा एक्शन प्लान धारी और भीमताल के स्कूलों का निरीक्षण, एक में मिली लापरवाही तो दूसरे में व्यवस्थाएं बेहतर CBSE कक्षा 12 परिणाम में डीपीएस हल्द्वानी का शानदार प्रदर्शन, अरिना रघुवंशी ने हासिल किए 98.8% अंक ईंधन बचाओ अभियान में पैदल कार्यालय पहुंचे जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, जनता से की सार्वजनिक परिवहन अपनाने की अपील कच्ची शराब तस्करी पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 360 पाउच शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार आरसेटी हल्द्वानी में 35 दिवसीय जूनियर ब्यूटी प्रैक्टिशनर प्रशिक्षण संपन्न, 34 महिलाएं हुईं प्रशिक्षित

शिवसेना के राष्ट्रीय प्रवक्ता गुलाब चंद दुबे ने उत्तराखंड शिवसेना की कमान काजल सिंह को सौंपी….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

देहरादून – देहरादून में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में शिवसेना के माननीय राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं उत्तर भारत समन्वयक गुलाब चंद दुबे जी द्वारा उत्तराखंड शिवसेना की कमान काजल सिंह को सौंपी गई। उन्हें उत्तराखंड की राज्य प्रमुख के रूप में नियुक्त किया गया है।

इस अवसर पर दुबे जी ने कहा:

“उत्तराखंड जैसे रणनीतिक राज्य में संगठन को सशक्त बनाने हेतु नेतृत्व परिवर्तन आवश्यक था। काजल सिंह एक कर्मठ, निडर एवं जुझारू नेतृत्वकर्ता हैं, जो पार्टी को नई ऊँचाइयों तक ले जाएंगी।”

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि:

“अब से कोई भी नियुक्ति या संगठनात्मक दायित्व मेरे दिशा-निर्देश के बिना नहीं किया जाएगा। राज्य स्तर पर किसी भी प्रकार का निर्णय केंद्रीय नेतृत्व की स्वीकृति के बाद ही मान्य होगा।”कार्यक्रम के दौरान यह भी घोषित किया गया कि उत्तराखंड में संगठन को सक्रिय और जनोन्मुखी बनाने हेतु सभी पदाधिकारियों को सेवा नियुक्ति के रूप में उनके पद सौंपे गए हैं।

नव नियुक्त प्रदेश प्रमुख काजल सिंह ने कहा:

“मैं इस जिम्मेदारी को एक सेवा अवसर मानते हुए, उत्तराखंड में शिवसेना को जनता की सशक्त आवाज़ बनाने हेतु पूर्ण निष्ठा और समर्पण से कार्य करूंगी।”इस महत्वपूर्ण अवसर पर अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी, समर्पित कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में समर्थक उपस्थित रहे। यह नियुक्ति उत्तराखंड में शिवसेना के सांगठनिक विस्तार और जनसंपर्क को सुदृढ़ करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!