Breaking News

स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें काशीपुर में कार के अंदर मिला 26 वर्षीय टेंट कारोबारी का शव, माथे-गर्दन पर चोट के निशान; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर महिलाओं की नई उड़ान, 30 महिलाओं ने सीखा सौर उपकरणों का उत्पादन, मरम्मत और रखरखाव

जिलाधिकारी ने की पार्किंग निर्माण कार्यों की समीक्षा….  

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

पौड़ी – जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शुक्रवार देर शाम जनपद में पार्किंग निर्माण की प्रगति को लेकर संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिये कि जहां अभी तक पार्किंग निर्माण के लिए भूमि चिन्हित नहीं की गयी है, वहां तत्काल प्रभाव से उपयुक्त भूमि की तलाश करें। बैठक में थलीसैंण उपजिलाधिकारी द्वारा पार्किंग से संबंधित रिपोर्ट प्रस्तुत न किये जाने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताते हुए उनसे स्पष्टीकरण तलब किया। वहीं ग्रामीण निर्माण विभाग को वन भूमि से जुड़े मामलों की स्पष्ट जानकारी न देने पर सख़्त चेतावनी दी।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि जिन स्थानों पर पार्किंग का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है, उन्हें शीघ्र संबंधित विभाग को हैंडओवर किया जाय। साथ ही ग्रामीण निर्माण विभाग को निर्देश दिये कि जिन पार्किंगों की डीपीआर तैयार नहीं हुई है, उसकी कार्यवाही तेजी से पूरी करें।  जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी कोटद्वार को निर्देश दिये कि नगर क्षेत्र में पार्किंग निर्माण हेतु उपयुक्त भूमि चिह्नित करें। उन्होंने कहा कि पार्किंग निर्माण कार्यों में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी। बैठक में अपर जिलाधिकारी अनिल सिंह गर्ब्याल, जिला पर्यटन विकास अधिकारी खुशाल सिंह नेगी, सहायक अभियंता जिला विकास प्राधिकरण रणवीर सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!