Breaking News

स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें काशीपुर में कार के अंदर मिला 26 वर्षीय टेंट कारोबारी का शव, माथे-गर्दन पर चोट के निशान; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर महिलाओं की नई उड़ान, 30 महिलाओं ने सीखा सौर उपकरणों का उत्पादन, मरम्मत और रखरखाव

लालकुआं में “ऑपरेशन सिंदूर” की सफलता पर भव्य तिरंगा सम्मान यात्रा, सांसद अजय भट्ट ने किया नेतृत्व….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

लालकुआं –“ऑपरेशन सिंदूर” में भारतीय सेना के शौर्य एवं पराक्रम को नमन करने के लिए नगर में निकाली गई भव्य तिरंगा सम्मान यात्रा में पूर्व रक्षा राज्य मंत्री एवं क्षेत्रीय सांसद अजय भट्ट, विधायक डॉ मोहन बिष्ट एवं युवा भाजपा नेता दीपेंद्र कोश्यारी ने विशेष रूप से भाग लिया। सैकड़ो लोगों की उपस्थिति ने इस आयोजन को और भी गरिमामयी बना दिया। यात्रा की शुरुआत नगर के हाट बाजार से हुई, जिसमें अजय भट्ट स्वयं तिरंगा हाथ में लेकर सबसे आगे चलते नजर आए। यात्रा के दौरान उन्होंने नागरिकों से संवाद किया और युवाओं को देशभक्ति, अनुशासन और सेवा भावना के लिए प्रेरित किया। सभा को संबोधित करते हुए श्री भट्ट ने कहा “‘ तिरंगा सम्मान यात्रा’ न केवल एक प्रतीकात्मक यात्रा है, बल्कि यह हमारे वीर सैनिकों के बलिदान और देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम भी है। हमें गर्व है कि देश का हर नागरिक सेना के प्रति सम्मान और गर्व की भावना रखता है।

”उन्होंने आगे कहा कि भारत की सीमाएं पूरी तरह सुरक्षित हैं और देश की सेना किसी भी चुनौती से निपटने में पूरी तरह सक्षम है। बिंदुखत्ता के शहीद स्मारक स्थल पर कार्यक्रम का विधिवत समापन किया गया जहां भारी संख्या में भाजपा नेताओं ने क्षेत्र वासियों को संबोधित किया इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक डॉ मोहन बिष्ट, पूर्व विधायक नवीन दुम्का, दिनेश खुल्बे, युवा भाजपा नेता दीपेंद्र कोश्यारी, लालकुआं मंडल अध्यक्ष अरुण जोशी, बिंदुखत्ता के अध्यक्ष नवीन पपोला, हल्दूचौड़ के मंडल अध्यक्ष रोहित दुम्का, दीवान सिंह बिष्ट, चौधरी सर्वदमन सिंह, कुंदन चुफाल, राजकुमार सेतिया, पवन कुमार चौहान, लाल चंद्र सिंह, विनोद श्रीवास्तव, धन सिंह बिष्ट, लक्ष्मण खाती, तारा चन्दोला, बॉबी संभल, सचिन अग्रवाल, जगदीश पन्त, जीवन कबड़वाल, संजय अरोड़ा, रमेश कुनियाल, संजीव शर्मा सेंचुरी पेपर मिल के महाप्रबंधक एसके वाजपेई हेमेंद्र राठौड़ सहित तमाम स्कूलों के बच्चे, पुलिस प्रशासन समेत कई विभागों के कर्मचारी भी शामिल थे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!