Breaking News

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड नैनीताल की लाइफलाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण तेज, गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा होगा काम रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण

भारतीय जनता पार्टी के नवयुक्त नगर मंडल इकाई का स्वागत समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया….  

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

काशीपुर – भारतीय जनता पार्टी की नवनियुक्त नगर मंडल इकाई का चीमा रेलवे क्रॉसिंग के पास राजीव ठुकराल के प्रतिष्ठान राजीव स्टेशनर्स पर स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड के पूर्व प्रदेश संगठन मंत्री संजय कुमार के द्वारा भाजपा नगर मंडल की नवनियुक्त मंडल अधिकारी का पूर्व माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड के पूर्व प्रदेश संगठन मंत्री संजय कुमार ने नगर मंडल की टीम के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी एक साथ मिलकर  ईमानदारी और पूर्ण निष्ठा के साथ समय देकर कार्य करें तथा पार्टी में संगठनात्मक तौर पर मिली जिम्मेदारियों का निर्वहन बड़े ही मनोयोग के साथ करें।

उन्होंने कहा कि काशीपुर, भाजपा की राजनीति के लिए उपजाऊ भूमि है जहां चुनौतियां भी हैं। सभी नवनियुक्त  पदाधिकारियों को संगठनात्मक कार्यों के अलावा केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाते हुए पार्टी का प्रचार समाज के बीच में करना है। वहीं काशीपुर मंडल के मण्डल अध्यक्ष मानवेंद्र मानस ने कहा कि सभी को यह मानते हुए संगठन के कार्यों को करना है कि सभी मंडल अध्यक्ष हैं। इस दौरान मंडल अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह मानस के अलावा मंडल उपाध्यक्ष आकाश गुप्ता, श्याम मोहन, अनीता कंबोज,  दीपक कुमार अग्रवाल, मंडल महामंत्री रवि प्रजापति, वैभव गुप्ता, मंडल मंत्री संतोष कुमारी, धर्मेंद्र कुमार, सुरेश सैनी, वैशाली गुप्ता, मंडल कोषाध्यक्ष धीरज वर्मा, मंडल कार्यालय मंत्री अभिषेक कुमार,  मंडल मीडिया संयोजक भागीरथ शर्मा, मंडल आईटी संयोजक  योगेश जोशी तथा मंडल सोशल मीडिया संयोजक नितिन गोले,  उपस्थित रहे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!