Breaking News

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड नैनीताल की लाइफलाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण तेज, गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा होगा काम रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण

महापौर शैलेन्द्र सिंह रावत ने बारिश में किया क्षेत्रीय निरीक्षण, समस्याओं के शीघ्र समाधान के दिए निर्देश….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

कोटद्वार – रविवार शाम को महापौर शैलेन्द्र सिंह रावत ने नगर आयुक्त वैभव गुप्ता और नगर निगम अधिकारियों के साथ मानपुर, शिब्बूनगर और बलभद्रपुर क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बरसात के पानी की निकासी, सफाई व्यवस्था और अन्य संबंधित समस्याओं का निरीक्षण किया।

महापौर ने नगर आयुक्त से इन समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जलभराव और सफाई से संबंधित मुद्दों का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए, ताकि नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

नगर निगम की टीम ने महापौर के निर्देशों के अनुसार, इन क्षेत्रों में जल निकासी और सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाने की योजना बनाई है। महापौर के इस सक्रिय प्रयास से क्षेत्रीय नागरिकों में सकारात्मक संदेश गया है और उन्हें उम्मीद है कि उनकी समस्याओं का समाधान शीघ्र होगा।

महापौर शैलेन्द्र सिंह रावत का यह कदम नगर निगम की ओर से जल निकासी और सफाई व्यवस्था में सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उनके नेतृत्व में, कोटद्वार नगर निगम इन समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!