Breaking News

स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें काशीपुर में कार के अंदर मिला 26 वर्षीय टेंट कारोबारी का शव, माथे-गर्दन पर चोट के निशान; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर महिलाओं की नई उड़ान, 30 महिलाओं ने सीखा सौर उपकरणों का उत्पादन, मरम्मत और रखरखाव

फैज़लपुर मेहरुल्लाह में बाल विवाह और साइबर अपराध पर जागरूकता कार्यक्रम, 100 छात्राओं ने लिया भाग….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, ऊधम सिंह नगर के निर्देश पर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, फैज़लपुर मेहरुल्लाह में “बाल विवाह मुक्त उत्तराखंड” एवं साइबर अपराध जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लगभग 100 छात्राओं ने सहभागिता की।

कार्यक्रम का संचालन सुबह 9:00 बजे से 10:30 बजे तक किया गया, जिसमें छात्राओं को बाल विवाह की कानूनी रोकथाम, साइबर अपराध से सुरक्षा, तथा निःशुल्क विधिक सेवाओं के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई।

पराविधिक कार्यकर्ता कंचन सक्सेना, अनीता सक्सेना, चंद्रबली यादव, राधेश्याम सोनी यादव और पैनल अधिवक्ता कनिष्क चौरसिया, रेनू तिवारी, रागिनी मिश्रा द्वारा छात्राओं को उनके कानूनी अधिकारों, बाल संरक्षण कानून, नालसा टोल फ्री नंबर 15100 और राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1930 के बारे में जानकारी दी गई।

इस जागरूकता कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को कानूनी रूप से सशक्त बनाना, बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों के प्रति सजग करना, और साइबर अपराधों से सुरक्षित रखने हेतु प्रशिक्षित करना था।

और पढ़ें

error: Content is protected !!