Breaking News

मक्का मुकर्रमा में उमरहा यात्रियों का इबादत में बीत रहा समय, राहे मदीना टूर एंड ट्रेवल्स की व्यवस्थाओं की सराहना… मक्का मुकर्रमा में उमरहा यात्रियों का इबादत में बीत रहा समय, अल नवाज़ टूर एंड ट्रेवल्स की व्यवस्थाओं की सराहना… स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें

प्रदेश में विकसित हो रही है खेल संस्कृति : रेखा आर्या….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

देहरादून – गुरुवार को खेल मंत्री रेखा आर्या ने प्रेम नगर के दशहरा ग्राउंड में नवनिर्मित मिनी स्टेडियम का लोकार्पण किया। मिनी स्टेडियम के निर्माण में लगभग 292 लाख रुपए की लागत आई है। इस अवसर पर खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि पहले प्रदेश की जनता अपने प्रतिनिधियों से ज्यादातर सड़क, बिजली, पेयजल, अस्पताल और स्कूल आदि बनाए जाने की मांग करती थी। लेकिन प्रदेश में खेलों की प्रति अब जागरूकता इतनी बढ़ चुकी है कि इससे भी ज्यादा डिमांड अब खेल मैदान और स्टेडियम बनाने की आने लगी है । इससे यह भी पता चलता है कि देवभूमि को खेल भूमि के रूप में विकसित करने का जो लक्ष्य  प्रदेश सरकार ने तय किया है, उसके साथ हमारे प्रदेश का युवा और आम जनता भी पूरी तरह जुड़ चुकी है।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि बीते कुछ साल से प्रदेश खेल संस्कृति का हिस्सा बनता जा रहा है इसमें छोटे कस्बों और शहरों में लगातार खेल मैदान, मिनी स्टेडियम की सुविधा शुरू होने से भी मदद मिली है। खेल मंत्री में कहा कि सरकार ने दो खिलाड़ी प्रोत्साहन योजनाएं चलाकर 8 से 14 वर्ष की उम्र वाले खिलाड़ियों और 14 से 23 वर्ष तक की उम्र के खिलाड़ियों की आर्थिक मदद देनी शुरू की है, जिससे हर खेल में नए-नए खिलाड़ी सामने आ रहे हैं।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि 38 वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन से भी प्रदेश में स्पोर्ट्स को लेकर एक नया माहौल बना है और इस आयोजन की सफलता के बाद यहां युवाओं में खेलों को लेकर जागरूकता बढ़ गई है। कार्यक्रम में विधायक सविता कपूर, मंडल अध्यक्ष आशीष, मंडल अध्यक्ष  राहुल चौहान, किसान मोर्चा के अध्यक्ष जोगेंद्र पुंडीर, उपनिदेशक एस जयराज, शैलेश भंडारी आदि उपस्थित रहे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!