Breaking News

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड नैनीताल की लाइफलाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण तेज, गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा होगा काम रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण

नगर निगम में वर्कशॉप का हुआ शुभारम्भ….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रूद्रपुर – नगर निगम में वाहनों की मेंटीनेंस के लिए खोली गयी वर्कशॉप का महापौर विकास शर्मा और मुख्य नगर आयुक्त नरेश दुर्गापाल ने संयुक्त रूप से फीता काटकर शुभारम्भ किया। पूजा अर्चना के बीच शुभारम्भ के पश्चात मिष्ठान वितरण भी किया गया। इस अवसर पर महापौर विकास शर्मा ने कहा कि नगर निगम के वाहनों की सर्विस एवं रिपेयरिंग आदि का काम अब तक बाजार से किया जाता  था जिसमें अधिक व्यय होता था, अब नगर निगम ने अपनी वर्कशॉप बनाई है,

जिसमें नगर निगम के छोटे बड़े सभी वाहनों की समय समय पर सर्विस और रिपयेरिंग की जायेगी जिससे समय और पैसा दोनों की बचत होगी और टाईम टू टाईम वाहनों की सर्विस होने से वाहनों का रख रखाव भी बेहतर रहेगा। उन्होंने वर्कशॉप के कर्मचारियों को सभी वाहनों की नियमित रूप से जांच और देख रेख करने के निर्देश दिये, उन्होंने कहा कि नगर निगम के हर वाहन की फिटनेस दुरूस्त रहनी चाहिए ताकि जरूरत के समय पर वाहन के कारण कोई काम ना रूके। इस दौरान नगर आयुक्त नरेश दुर्गापाल, गुड्डू कुमार, काशी राम, विनोद, सुरेश, रणवीर, विक्रम, रोहित कुमार, संतोष, कुलदीप, काशी, कृष्ण कुमार, दीप सिंह, ओमप्रकाश, महावीर, तपन मण्डल आदि मौजूद रहे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!