Breaking News

मक्का मुकर्रमा में उमरहा यात्रियों का इबादत में बीत रहा समय, राहे मदीना टूर एंड ट्रेवल्स की व्यवस्थाओं की सराहना… मक्का मुकर्रमा में उमरहा यात्रियों का इबादत में बीत रहा समय, अल नवाज़ टूर एंड ट्रेवल्स की व्यवस्थाओं की सराहना… स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें

लालकुआं: आईटीसी पेपर मिल गेट पर दर्दनाक हादसा, ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

लालकुआं आईटीसी पेपर मिल के मुख्य गेट के पास गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब माल उतार कर लौट रहा एक ट्रक पेपर मिल के गेट के पास से गुजर रहा था।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक अचानक सामने आई बाइक को बचा नहीं सका और बाइक सवार युवक को कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

सूचना मिलते ही मौके पर कोतवाली पुलिस और 108 एम्बुलेंस तुरंत पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।

फिलहाल मृतक युवक की शिनाख्त की जा रही है, और हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर है। पुलिस ट्रक चालक से पूछताछ कर रही है और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं ताकि घटना के सही कारणों का पता लगाया जा सके।

और पढ़ें

error: Content is protected !!