Breaking News

मक्का मुकर्रमा में उमरहा यात्रियों का इबादत में बीत रहा समय, राहे मदीना टूर एंड ट्रेवल्स की व्यवस्थाओं की सराहना… मक्का मुकर्रमा में उमरहा यात्रियों का इबादत में बीत रहा समय, अल नवाज़ टूर एंड ट्रेवल्स की व्यवस्थाओं की सराहना… स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें

पहलगाम हमले के बाद Nainital Police अलर्ट मोड पर, हर चौराहे से लेकर पर्यटन स्थलों तक कड़ी निगरानी…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद उत्तराखंड में सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है। पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर नैनीताल जिले में भी Nainital Police अलर्ट मोड पर आ गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रह्लाद मीणा के नेतृत्व में जिलेभर में सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद कर दिया गया है।

नैनीताल जिले के हर चौक-चौराहे, बस अड्डों, पर्यटन स्थलों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में गहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी, थाना व चौकी प्रभारी तथा पुलिस बल फील्ड में सक्रिय रूप से तैनात हैं। संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की गहन तलाशी ली जा रही है ताकि किसी भी संभावित खतरे को समय रहते रोका जा सके।

पुलिस प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे शांति बनाए रखें, सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन को दें। एसएसपी प्रह्लाद मीणा ने कहा, “जनसुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। हम किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।”

पर्यटन सीजन के चलते नैनीताल में पर्यटकों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। ऐसे में पुलिस की सक्रियता और चौकसी से स्थानीय नागरिकों और पर्यटकों के बीच सुरक्षा की भावना मजबूत हो रही है। Nainital Police द्वारा उठाए गए ये कदम हर किसी को भरोसा दिला रहे हैं कि कानून व्यवस्था पूरी तरह से नियंत्रण में है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!