Breaking News

मक्का मुकर्रमा में उमरहा यात्रियों का इबादत में बीत रहा समय, राहे मदीना टूर एंड ट्रेवल्स की व्यवस्थाओं की सराहना… मक्का मुकर्रमा में उमरहा यात्रियों का इबादत में बीत रहा समय, अल नवाज़ टूर एंड ट्रेवल्स की व्यवस्थाओं की सराहना… स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें

पौड़ी पुलिस का आमजन को जागरूक करने का अभियान अनवरत जारी……

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

पौड़ी- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय पौड़ी श्री लोकेश्वर सिंह द्वारा जनपद के राजपत्रित/अराजपत्रित अधिकारियों व सभी थाना/चौकी प्रभारियों को अपने अपने क्षेत्रों के स्कूल/कॉलेजों व ग्रामीणों के बीच में गोष्ठियों का आयोजन कर छात्र/छात्राओं एवं आमजन को नशे के दुष्प्रभाओं, साइबर क्राइम/फ्रॉड से बचने व ट्रैफिक नियमों का पालन किये जाने हेतु अधिक से अधिक जागरुकता फैलाने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में थाना सतपुली पुलिस टीम द्वारा क़स्बा सतपुली मैं टैक्सी,बस चालकों,आम नागरिकों को, थाना थलीसैंण पुलिस टीम द्वारा बीरोखाल बाजार में स्थानीय व टैक्सी चालकों को तथा थाना लक्ष्मणझूला पुलिस टीम द्वारा रामझूला/लक्ष्मणझूला में घूमने आए हुए विदेशी  यात्रियों व पर्यटकों को उनके गाइड के माध्यम से बढ़ते साइबर आपराधों से बचाव,

 

डिजिटल अरेस्ट, नशे के दुष्प्रभावों, नशा मुक्ति के सम्बन्ध में,महिलाओं व बच्चो से सम्बन्धित अपराधों, यातायात नियमों का पालन करने,सड़क सुरक्षा, गुड सेमेरिटन बनने एवं सड़क सुरक्षा के प्रति अनुशासित रहने हेतु यातायात नियमों का पालन करने की अपील करने के साथ ही इस सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गयी। साथ ही सुरक्षा सम्बन्धी नम्बरों साइबर हेल्प लाइन न0- 1930, डायल-112, महिला हेल्प लाइन न0-1090 व चाइल्ड हेल्प लाइन न0-1098 के बारे में भी जानकारी दी गयी। नशे से दूर रहने,साइबर अपराध से बचाव, मानव तस्करी, नशा/ड्रग्स के दुष्प्रभाव,भिक्षावृत्ति, यातायात नियमों के पालन करने के साथ ही सभी के बीच में जागरूकता सम्बन्धी पम्पलेट्स का वितरण कर सभी को अपने आस पास के लोगो को भी अधिक से अधिक जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया।

और पढ़ें

error: Content is protected !!