Breaking News

स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें काशीपुर में कार के अंदर मिला 26 वर्षीय टेंट कारोबारी का शव, माथे-गर्दन पर चोट के निशान; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर महिलाओं की नई उड़ान, 30 महिलाओं ने सीखा सौर उपकरणों का उत्पादन, मरम्मत और रखरखाव

क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली कोटद्वार का अर्धवार्षिक निरीक्षण…….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

कोटद्वार- क्षेत्राधिकारी कोटद्वार श्रीमती निहारिका सेमवाल द्वारा कोतवाली कोटद्वार का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान सर्वप्रथम महोदया द्वारा गार्द का निरीक्षण किया गया तत्पश्चात कोतवाली में रखी सरकारी सम्पत्ति,थाना परिसर का निरीक्षण किया गया। थाना मालखाना का निरीक्षण करते हुए लंबित मालों का यथाशीघ्र निस्तारित करने हेतु, थाना कार्यालय में रखे अभिलेखों की प्रविष्टियों की जांच कर अभिलेखों का उचित रखरखाव करने तथा उन्हें अध्यावधिक रखने हेतु निर्देश दिए गए। इसके उपरांत कोतवाली के असलाह, कारतूस,आपदा उपकरणों, दंगा नियंत्रण उपरणों का निरीक्षण कर उनके रखरखाव की जानकारी की गई

 

तथा उपस्थित अधिकारी/कर्मचारीयों से असलाह/शस्त्रों के खोलने-जोड़ने की कवायद करवाकर जानकारी ली गई। इसके उपरांत महोदया द्वारा सभी विवेचकों की मीटिंग लेकर उन्हें लंबित विवेचनाओं, लंबित प्रार्थना पत्रों और शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार को कर्मिकों का अनुशासन/टर्नआउट उच्च कोटि का बनाऐ रखने, बैरिकों व आवासीय परिसर को साफ-सुथरा रखने, सरकारी सम्पत्ति का रखरखाव व देखभाल ठीक रखने तथा उच्चाधिकारियों से निर्गत दिशा निर्देशो का शत प्रतिशत पालन करने हेतु निर्देशित किया गया। तत्पश्चात थानें में नियुक्त समस्त कार्मिकों का सम्मेलन लेकर उनकी समस्याओं की जानकारी ली गयी।

और पढ़ें

error: Content is protected !!