Breaking News

मक्का मुकर्रमा में उमरहा यात्रियों का इबादत में बीत रहा समय, राहे मदीना टूर एंड ट्रेवल्स की व्यवस्थाओं की सराहना… मक्का मुकर्रमा में उमरहा यात्रियों का इबादत में बीत रहा समय, अल नवाज़ टूर एंड ट्रेवल्स की व्यवस्थाओं की सराहना… स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में 213 फीट ऊँचे राष्ट्रीय ध्वज का किया शिलान्यास…….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

खटीमा- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को कंजाबाग तिराहे, खटीमा में स्थापित किए जा रहे 213 फीट ऊँचे राष्ट्रीय ध्वज का विधिवत भूमिपूजन कर शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने इस अवसर पर कहा कि यह राष्ट्रीय ध्वज हमारे देश की एकता, अखंडता और शौर्य का प्रतीक है। उन्होंने कहा यह ध्वज यहां खड़ा होगा और हर नागरिक को देशभक्ति की भावना से प्रेरित करेगा, विशेष रूप से यह युवाओं के दिलों में देशभक्ति की प्रेरणा प्रदान करेगा। मुख्यमंत्री ने इस परियोजना के महत्व को बताते हुए कहा कि यह खटीमा क्षेत्र के विकास में एक महत्वपूर्ण कदम है और यहां आने वाले समय में पर्यटकों के आकर्षण का केद्र बनेगा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को इस कार्य को निर्धारित समय पर गुणवत्तायुक्त पूर्ण करने के निर्देश दिए।

 

उन्होंने खटीमा  क्षेत्र में विकास की दिशा में अधिकारियों को और भी अधिक कार्य करने के भी निर्देश दिए। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री  गणेश जोशी, सौरभ बहुगुणा, सांसद अजय भट्ट, लेफ्टि. जनरल संदीप जैन, मेयर रुद्रपुर  विकास शर्मा, काशीपुर  दीपक बाली, हल्द्वानी  गजराज बिष्ट, दर्जा राज्यमंत्री डां अनिल कपूर डब्बू,  विनय रुहेला, विधायक  शिव अरोड़ा,  त्रिलोक सिंह चीमा, गोपाल सिंह राणा,  सुरेश गड़िया, भाजपा जिलाध्यक्ष  मनोज पाल,  कमल जिंदल, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, प्रेम सिंह राणा, अध्यक्ष नगर पालिका रमेश चंद्र जोशी एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!