Breaking News

मक्का मुकर्रमा में उमरहा यात्रियों का इबादत में बीत रहा समय, राहे मदीना टूर एंड ट्रेवल्स की व्यवस्थाओं की सराहना… मक्का मुकर्रमा में उमरहा यात्रियों का इबादत में बीत रहा समय, अल नवाज़ टूर एंड ट्रेवल्स की व्यवस्थाओं की सराहना… स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें

गौला नदी में खनन ट्रैक्टर की चपेट में आकर मजदूर की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम……

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

लालकुआं- गौला नदी से खनन सामग्री लेकर आ रहे ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई, पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार की दोपहर को हल्दूचौड़ गौला निकासी गेट से आरबीएम लेकर आ रहे ट्रैक्टर संख्या यूके 04 सीबी/ 6362 की चपेट में अचानक गौला नदी में मजदूरी करने वाला हीरालाल पुत्र राम सुचित निवासी बलिया उत्तर प्रदेश उम्र 60 वर्ष आ गया,

 

और ट्रैक्टर के टायर से दब गया, जिसे आनन-फानन में एंबुलेंस द्वारा डॉ सुशीला तिवारी चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया, हल्दूचौड़ चौकी प्रभारी शंकर सिंह नयाल ने बताया कि मृतक मजदूर के कुछ परिजन नदी में ही उसके साथ में रहते हैं, जिन्हें घटना की जानकारी मिल गई है, फिलहाल शव का पंचनामा भरकर उसका पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। उक्त घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!