Breaking News

मक्का मुकर्रमा में उमरहा यात्रियों का इबादत में बीत रहा समय, राहे मदीना टूर एंड ट्रेवल्स की व्यवस्थाओं की सराहना… मक्का मुकर्रमा में उमरहा यात्रियों का इबादत में बीत रहा समय, अल नवाज़ टूर एंड ट्रेवल्स की व्यवस्थाओं की सराहना… स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें

रूद्रपुर में बाबा साहेब की प्रतिमा से छेड़छाड़ पर दलित समाज में आक्रोश, कार्रवाई की मांग….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रूद्रपुर रूद्रपुर में भारतीय संविधान के शिल्पकार, भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा से शरारती तत्वों द्वारा की गई छेड़छाड़ से दलित समाज एवं बाबा साहेब के अनुयायियों में गहरा रोष व्याप्त है। इस घटना को लेकर लालकुआं नगर के दलित समाज के नेता मुकेश कुमार ने प्रशासन को कड़ी चेतावनी दी है कि यदि दोषियों के विरुद्ध शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई, तो बड़ा जनआंदोलन खड़ा किया जाएगा।

मुकेश कुमार ने अपने कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि बाबा साहेब केवल दलित समाज ही नहीं, बल्कि पूरे देश के सामाजिक न्याय, समानता और संविधान के मूल्यों के प्रतीक हैं। उनकी प्रतिमा के साथ की गई छेड़छाड़ न केवल दलित समाज का अपमान है, बल्कि यह देश की लोकतांत्रिक और समावेशी भावना पर भी चोट है।

उन्होंने कहा कि इस प्रकार की घटनाएं समाज में व्याप्त जातिगत भेदभाव और असमानता को उजागर करती हैं, जिसे अब किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की जाए और भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं को रोकने हेतु सख्त कदम उठाए जाएं।

मुकेश कुमार ने बताया कि इस घटना के विरोध में एक बैठक का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रदेश के पुलिस महानिदेशक को संबोधित एक ज्ञापन तहसीलदार लालकुआं को सौंपा जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक दोषियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता, तब तक वे चुप नहीं बैठेंगे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!