Breaking News

स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें काशीपुर में कार के अंदर मिला 26 वर्षीय टेंट कारोबारी का शव, माथे-गर्दन पर चोट के निशान; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर महिलाओं की नई उड़ान, 30 महिलाओं ने सीखा सौर उपकरणों का उत्पादन, मरम्मत और रखरखाव

चार दिन में दो भाइयों की मौत, सड़क हादसे ने उजाड़ा पूरा परिवार…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

किच्छाखटीमा रोड पर हुए भीषण सड़क हादसे में घायल युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। चार दिन पहले इसी हादसे में उसके छोटे भाई की मौके पर ही मौत हो गई थी। एक ही परिवार के दो बेटों की मौत से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

बहेड़ी के ग्राम खतौला निवासी गिरीश चंद्र और उनका छोटा भाई अंबा प्रसाद ग्राम पिपलिया के पास एक चावल मिल में काम करते थे। दोनों भाई रोज़ एक ही बाइक पर मिल जाते थे। शनिवार को जब वे घर से मिल की ओर जा रहे थे, तभी शंकर फार्म के पास एक टाटा एस वाहन ने पहले ई-रिक्शा को टक्कर मारी और फिर डिवाइडर पार कर उनकी बाइक से जा टकराया। इस दर्दनाक हादसे में छोटे भाई अंबा प्रसाद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बड़े भाई गिरीश चंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए।

गिरीश चंद्र का रुद्रपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था, लेकिन मंगलवार दोपहर उन्होंने भी दम तोड़ दिया। उनके निधन की खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। मृतक के साले पवन गंगवार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव को गांव ले जाया जाएगा।

गिरीश चंद्र की पत्नी रेशम और उनकी बेटी का रो-रोकर बुरा हाल है। इस दर्दनाक हादसे ने पूरे परिवार को उजाड़कर रख दिया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि हादसे के जिम्मेदार वाहन चालक पर सख्त कार्रवाई हो और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए।

और पढ़ें

error: Content is protected !!