Breaking News

मक्का मुकर्रमा में उमरहा यात्रियों का इबादत में बीत रहा समय, राहे मदीना टूर एंड ट्रेवल्स की व्यवस्थाओं की सराहना… मक्का मुकर्रमा में उमरहा यात्रियों का इबादत में बीत रहा समय, अल नवाज़ टूर एंड ट्रेवल्स की व्यवस्थाओं की सराहना… स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें

रेट विवाद के चलते गौला-नंधौर में खनन फिर ठप, मजदूरों के सामने रोजी-रोटी का संकट….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी- कई महीनों की देरी के बाद कुमाऊं मंडल के सबसे बड़े गौला और नंधौर नदी से अप खनिज निकासी का कार्य शुरू हुआ. लेकिन 15 दिन बाद अब फिर से खनन निकासी कार्य बंद हो गया है. पिछले दिनों स्टोन क्रेशर और खनन कारोबारी के बीच रेट को लेकर हुए समझौते के बाद आखिरकार स्टोन क्रेशर स्वामियों ने एक बार अपने समझौते से पीछे हटते हुए रेट को कम कर दिया है. जिसके बाद अब खनन वाहन कारोबारी खनन कार्य ठप कर रविवार से हड़ताल पर चले गए हैं. खनन कारोबारी का हड़ताल पर चले जाने से जहां मजदूरों के सामने रोजी-रोटी का संकट पैदा होगा तो वही सरकार को भी राजस्व को नुकसान होने जा रहा है।

 

क्षेत्र के 16 स्टोन क्रशर संचालकों द्वारा खनन ढुलाई रेट ₹30 प्रति कुंतल से घटकर ₹28 कर दिया गया है जिस खनन कारोबारी नाराज होकर हड़ताल पर चले गए हैं। खनन व्यवसाइयों का कहना है कि एक तो पहले से ही गौला देर से खुली है ऊपर से रेट कम करने का स्टोन क्रेशर का तुगलगी फरमान पहले ही घाटे में चल रहे कारोबार पर यह नया भार असहनीय है. उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि स्टोन क्रशर संचालकों ने अपना फैसला वापस नहीं लिया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा. खनन व्यवसाईयों का कहना है कि प्रशासन के मध्यस्थ में पूर्व में स्टोन क्रशर संचालकों और खनन वाहन कारोबारी के बीच ₹30 प्रति कुंतल रेट का समझौता हुआ था लेकिन स्टोन क्रशर संचालकों ने मनमानी करते हुए ₹2 प्रति कुंतल रेट को कम कर दिया है

 

जिसके चलते वाहन स्वामियों को नुकसान उठाना पड़ रहा है. खनन व्यवसायों ने चेतावनी दी है कि रविवार को समझौता नहीं हुआ तो सोमवार को जिले के सभी खनन कारोबारी बड़े स्तर पर धरना प्रदर्शन करेंगे। स्टोन क्रशर संचालकों द्वारा 1 मार्च से ₹2 प्रति कुंतल रेट कम किए जाने के फरमान के बाद खनन व्यवसाययों ने आज से अपने वाहनों को खड़ा कर खनन कारोबार को बंद कर दिया है. इसके अलावा खनन कारोबारी नदियों के खनन निकासी गेटों पर धरना प्रदर्शन भी कर रहे हैं। इस मामले पर वन विकास निगम के डीएलएम धीरेश सिंह बिष्ट ने कहा कि यदि रेट को लेकर कोई मतभेद है, तो प्रशासन के सहयोग से उचित समाधान निकाला जाएगा।

और पढ़ें

error: Content is protected !!