Breaking News

स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें काशीपुर में कार के अंदर मिला 26 वर्षीय टेंट कारोबारी का शव, माथे-गर्दन पर चोट के निशान; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर महिलाओं की नई उड़ान, 30 महिलाओं ने सीखा सौर उपकरणों का उत्पादन, मरम्मत और रखरखाव

पूजा कोहली की समाजशास्त्र पीएचo डीo की अंतिम मौखिक परीक्षा सम्पन्न हुईः

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल- डी एस बी परिसर नैनीताल के समाजशास्त्र विभाग की शोध छात्रा पूजा कोहली की आज पीएचo डीo की मौखिक परीक्षा सम्पन्न हुई।डॉक्टर प्रियंका एन रूबाली के मार्गदर्शन में पूजा कोहली ने अपना शोध कार्य किया। मौखिक परीक्षा दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफ़ेसर संजय रॉय के द्वारा ऑनलाइन माध्यम से ली गई। पूजा कोहली के द्वारा ग्रामीण महिलाओं को नयी टेक्नोलॉजी के उपयोग द्वारा ग्रह व कृषि सम्बन्धी कार्यों को कम समय में करने हेतु शोध कार्य किया गया । प्रोफ़ेसर संजय रॉय के द्वारा पूजा कोहली से विभिन्न प्रकार के शोध से संबंधित प्रश्न पूछें गये जिसका पूजा कोहली द्वारा भलीभाँति उत्तर दिए गए। अन्त में पूजा कोहली द्वारा किये गये शोध कार्य को प्रोफ़ेसर संजय रॉय द्वारा सराहा गया।

 

विभागाध्यक्ष प्रोफ़ेसर ज्योति  जोशी द्वारा वाह्य परीक्षक प्रोफ़ेसर संजय रॉय व उपस्थित सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।पूजा कोहली के द्वारा पूर्व में समाजशास्त्र में यू जी सी नेट, सेट परीक्षा पास की है तथा भारत सरकार द्वारा दी जाने वाली एनo एफoएसoसीo की छात्रवृत्ति भी ले  चुकी है। इसके अतिरिक्त एग्रीकल्चर में भी नेट क्वालिफाई है नेट की परीक्षा भी पास की है पूजा कोहली के के पति डी एस बी परिसर नैनीताल में शारीरिक शिक्षा विभाग में असिस्टेंट प्रोफ़ेसर के पद पर कार्यरत हैं तथा पिता पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त है तथा विभाग में उत्कृष्ट सेवा हेतु राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित हुए हैं । इस अवसर पर कला संकायाध्यक्ष प्रोoपदम सिंह बिष्ट, प्रोo अर्चना श्रीवास्तव, डॉ संतोष कुमार डॉoसरोज पालिवाल, तथा विभिन्न विभागों के शोधार्थी उपस्थिति थे।  कूटा अध्यक्ष प्रॉफ ललित तिवारी एवं महासचिव डॉ विजय कुमार ने पूजा को  बधाई एवं शुभकामनाए दी है

और पढ़ें

error: Content is protected !!