Breaking News

स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें काशीपुर में कार के अंदर मिला 26 वर्षीय टेंट कारोबारी का शव, माथे-गर्दन पर चोट के निशान; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर महिलाओं की नई उड़ान, 30 महिलाओं ने सीखा सौर उपकरणों का उत्पादन, मरम्मत और रखरखाव

हल्द्वानी- रेल के डिब्बे की छत पर चढ़ा छात्र, हाइटेंशन लाइन की चपेट में आया……

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी- काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर सोमवार अपराह्न खड़ी प्रयागराज एक्सप्रेस की छत पर चढ़ा छात्र रोहित डसीला (20) हाइटेंशन लाइन की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया। साथ ही झटके के साथ जमीन पर गिरने से भी उसके गंभीर चोटें आईं। जीआरपी ने उसे नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती कराया है। पिथौरागढ़ जिले के गंणाई गंगोली बनकोट निवासी लक्ष्मण सिंह का पुत्र रोहित अपराह्न करीब तीन बजे प्लेटफार्म नंबर दो पर पहुंचा। फिर वह वहां खड़ी ट्रेन के एक कोच पर चढ़ गया।

 

उसका दायां हाथ ट्रैक की हाइटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। इससे तेज आवाज के साथ धुआं उठा और रोहित झुलसकर जमीन पर गिर गया। हादसा होते ही जीआरपी ने पहले एंबुलेंस 108 से संपर्क किया। एंबुलेंस उपलब्ध न होने पर जीआरपी कर्मी अनिल कुमार व राजकुमार निजी वाहन से रोहित को लेकर बेस अस्पताल पहुंचे। वहां से उसे सुशीला तिवारी रेफर कर दिया गया।

और पढ़ें

error: Content is protected !!