Breaking News

मक्का मुकर्रमा में उमरहा यात्रियों का इबादत में बीत रहा समय, राहे मदीना टूर एंड ट्रेवल्स की व्यवस्थाओं की सराहना… मक्का मुकर्रमा में उमरहा यात्रियों का इबादत में बीत रहा समय, अल नवाज़ टूर एंड ट्रेवल्स की व्यवस्थाओं की सराहना… स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें

कुमाऊं कमिश्नरी का होगा घेराव, महंगाई और पलायन के मुद्दों पर भड़के लोग….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल- नैनीताल जिले में विभिन्न मुद्दों को लेकर कांग्रेस की ओर से सोमवार को जनाक्रोश रैली का आयोजन किया गया। इससे पूर्व कार्यकर्ता पंत पार्क में एकत्रित हुए। जिसके बाद कार्यकर्ताओं की ओर से कमिश्नरी घेराव किया जाएगा। जनाक्रोश रैली की अगुवाई नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने की। वक्ताओं ने कहा कि निकाय चुनाव कराने की सरकार की मंशा नहीं है।

 

भाजपा को डर सता रहा है कि वह चुनाव हार जायेंगे। कांग्रेसियों ने राज्य के विभिन्न विभागों में व्याप्त घोर भ्रष्टाचार पर रोक लगाने के साथ ही राज्य के निवासियों को जल, जंगल, जमीन पर हक दिए जाने की मांग की। कहा कृषि सुधार और नए उद्योग परियोजनाओं की पहाड़ में स्थापना न होने के कारण लोगों को शहरों की और जाना पड़ रहा है।

 

आपदा से प्रभावित मोटर मार्गों एवं सिंचाई नहरों का पुर्ननिर्माण हो। कहा भाजपा सरकार की वर्ष 2022 में किसानों की आय दोगुना करने की घोषणा कोरी साबित हुई है। आज किसान महंगे बीज, दवा, लागत के कारण खेती करना छोड़ रहे है। राज्य के किसानों को एमएसपी शीघ्र दी जाए।

और पढ़ें

error: Content is protected !!