Breaking News

मक्का मुकर्रमा में उमरहा यात्रियों का इबादत में बीत रहा समय, राहे मदीना टूर एंड ट्रेवल्स की व्यवस्थाओं की सराहना… मक्का मुकर्रमा में उमरहा यात्रियों का इबादत में बीत रहा समय, अल नवाज़ टूर एंड ट्रेवल्स की व्यवस्थाओं की सराहना… स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें

महिला समूहों के कार्यक्रमों में भी चला पुलिस का जनजागरूकता अभियान……

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

पौड़ी- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री लोकेश्वर सिंह द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके क्रम में महिला थाना श्रीनगर द्वारा अदिति वेडिंग प्वाइंट श्रीनगर में हो रहे महिलाओं के कार्यक्रम समारोह में जाकर वहां पर उपस्थित महिलाओं व देवप्रयाग पुलिस टीम द्वारा संस्कृत महाविद्यालय देवप्रयाग में जाकर महिलाओं व स्कूली बच्चों से वार्ता कर उन्हें महिला सम्बन्धी अपराधों जैसे घरेलू उत्पीड़न,घरेलू हिंसा, महिलाओं के साथ छेड़छाड़ व मानव तस्करी आदि के बारे में बताकर जागरूक किया गया।

 

साथ ही वर्तमान समय में बढ़ते साइबर अपराधों व सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों के बारे में भी जानकारी देकर बचाव के उपाय बताये गये। इसके अलावा यदि किसी के साथ इस प्रकार की कोई आपराधिक घटना होती है तो तुरंत आपातकालीन नम्बर डायल-112 , साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 और उत्तराखंड पुलिस ऐप पर घटना की जानकारी देने के लिए भी प्रेरित किया गया।

पुलिस टीम।

1.थानाध्यक्ष श्रीमती संध्या नेगी

  1. आरक्षी 177 ना0पु0 श्री मनोज भट्ट

और पढ़ें

error: Content is protected !!