Breaking News

मक्का मुकर्रमा में उमरहा यात्रियों का इबादत में बीत रहा समय, राहे मदीना टूर एंड ट्रेवल्स की व्यवस्थाओं की सराहना… मक्का मुकर्रमा में उमरहा यात्रियों का इबादत में बीत रहा समय, अल नवाज़ टूर एंड ट्रेवल्स की व्यवस्थाओं की सराहना… स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें

,धूमधाम के साथ मनाई गई वाल्मीकि जयंती, निकली शोभायात्रा।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

लालकुआँ- लालकुआँ नगर में महर्षि वाल्मीकि की जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। वाल्मीकि समुदाय के लोगों ने नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली। जिसमें महर्षि के बताए मार्ग पर चलकर आदर्श समाज के निर्माण के लिए कार्य करने का संकल्प लिया। बताते चले कि यहाँ गुरूवार की सुबह लालकुआँ नगर के वार्ड नम्बर तीन स्थित वाल्मीकि मंदिर में विधिविधान से पूजा अर्चना की गई। जिसके अपराह्न मंदिर से महर्षि वाल्मीकि, राधाकृष्ण, भगवान श्रीराम आदि की शोभायात्रा निकाली गई।

 

वही इसके आलावा वीआईपी गेट स्थित वाल्मीकि मंदिर में पुजा पाठ कर शोभायात्रा निकाली गई जो देर शाम लालकुआँ नगर में पहुंची वही शोभायात्रा में भगवान रूप धरे छोटे बच्चों ने देखने वालों का मन मोहा। शोभायात्रा वीआईपी गेट स्थित वाल्मीकि मंदिर से ट्रासपोर्ट नगर होते हुए कोतवाली चौराहा, रेलवे स्टेशन से गुजरकर दूबारा वाल्मीकि मंदिर लौटी जहाँ वाल्मीकि समुदाय के लोगों ने विधिवत पूजा कराई जिसके बाद प्रसाद वितरण किया। जिसमें सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

 

वही शोभायात्रा में शामिल बच्चों ने आकर्षक नृत्य और करतब भी दिखाए। इस मौके पर वाल्मीकि जयंती समरोह के अध्यक्ष बंटी वाल्मीकि,अखिल भारतीय वाल्मीकि विकास परिषद के अध्यक्ष श्रीपाल वाल्मीकि,अरुण प्रकाश, रंजीत बोरा, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष पवन चौहान, कांग्रेस नेता हेमवती दुर्गापाल, सोनू भारती,वरूण वाल्मीकि, सहित कई लोग मौजूद रहे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!