Breaking News

स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें काशीपुर में कार के अंदर मिला 26 वर्षीय टेंट कारोबारी का शव, माथे-गर्दन पर चोट के निशान; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर महिलाओं की नई उड़ान, 30 महिलाओं ने सीखा सौर उपकरणों का उत्पादन, मरम्मत और रखरखाव

सीएम धामी ने हल्द्वानी में की पत्रकारवार्ता, केदारनाथ उपचुनाव में पार्टी की जीत का किया दावा……

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केदारनाथ उपचुनाव में पार्टी की जीत का दावा किया। उन्होंने कहा कि केदारनाथ की जनता हमारे साथ है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज हल्द्वानी के सर्किट हाऊस में पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में केदारनाथ के पुनर्निर्माण में लगातार तेजी आई है। पूरे देश में केदारनाथ धार्मिक पर्यटन के रूप में अपनी एक अलग पहचान बन चुका है।

20 नंबर को होने वाले उपचुनाव में भाजपा बड़े अंतर से चुनाव जीतेगी। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कांग्रेस ने हमेशा से तुष्टिकरण और लोगों को बांटने की राजनीति की है। केदारनाथ की जनता समझदार है और वह उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी को सबक सिखाने का काम करेगी और भारी मतों से भाजपा के प्रत्याशी की जीत होगी।इस दौरान सीएम धामी ने फसलों की एमएसपी में वृद्धि करने के लिए पीएम मोदी का आभार व्यक्त किया। कहा कि यह निर्णय देश के किसानों के लिए दिवाली का उपहार है। किसानों की आर्थिक उन्नति, समृद्धि का आधार बनेगा। इस निर्णय से कृषि क्षेत्र के समग्र विकास को गति मिलेगी।

और पढ़ें

error: Content is protected !!