Breaking News

स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें काशीपुर में कार के अंदर मिला 26 वर्षीय टेंट कारोबारी का शव, माथे-गर्दन पर चोट के निशान; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर महिलाओं की नई उड़ान, 30 महिलाओं ने सीखा सौर उपकरणों का उत्पादन, मरम्मत और रखरखाव

हल्द्वानी- पेयजल संकट को लेकर कृष्णा विहार के लोगों का फूटा गुस्सा……

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी- पेयजल संकट से परेशान कृष्णा विहार क्षेत्र के लोगों ने सोमवार को जल संस्थान के ट्रांसपोर्ट नगर कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। पेयजल आपूर्ति जल्द सुचारू करने की मांग करते हुए उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी। क्षेत्रवासी महेश्वर दत्त तिवारी ने बताया कि लंबे समय से क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति बाधित है। कॉलोनी में मुख्य पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है।

 

इससे कॉलोनी के आगे मुख्य मार्ग में जलभराव हो गया है, जबकि नलों से पानी की एक बूंद नहीं आ रही। इस संबंध में विभाग को अवगत कराने के बावजूद क्षतिग्रस्त पाइपलाइन को ठीक नहीं किया गया। लोगों ने जल्द से जल्द पेयजल लाइन को ठीक करने की मांग की। वहीं सहायक अभियंता रविंद्र कुमार ने बताया कि नलकूप खराब होने के कारण पेयजल आपूर्ति बाधित है।

 

इसे सुधारने का कार्य चल रहा है। मंगलवार तक कॉलोनी में पानी की आपूर्ति सुचारू हो जाएगी। इस अवसर पर शेखर बिष्ट, सुंदर सिंह, महेंश चंद्र भट्ट, पीके भट्ट, जय दत्त तिवारी, महेश चंद्र तिवारी, ईश्वरी दत्त पांडे आदि मौजूद रहे।

 

और पढ़ें

error: Content is protected !!