Breaking News

स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें काशीपुर में कार के अंदर मिला 26 वर्षीय टेंट कारोबारी का शव, माथे-गर्दन पर चोट के निशान; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर महिलाओं की नई उड़ान, 30 महिलाओं ने सीखा सौर उपकरणों का उत्पादन, मरम्मत और रखरखाव

वन विभाग की टीम को तोता तस्करी मामले में मिली बड़ी सफलता…….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

लालकुआँ- लालकुआँ तराई केन्द्रीय वन प्रभाग रूद्रपुर की टांडा रेंज वन विभाग की टीम को तोता तस्करी मामले में बड़ी सफलता मिली है। वन विभाग की टीम ने तोता तस्करी करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से वन विभाग ने 47 जिंदा तोते बरामद किए हैं, पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ वन विभाग ने मुकदमा दर्ज जेल भेज दिया है। वही मामले में फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर वन विभाग की धरपकड़ कार्यवाही जारी है।

 

बताते चले कि तराई केन्द्रीय वन प्रभाग रूद्रपुर की टांडा रेंज के वन क्षेत्राधिकारी रूपनारायण गौतम के नेतृत्व में वन विभाग की टीम जंगल में गश्त कर रही थी,इस दौरान वन विभाग की टीम को गुप्त सूचना मिली की कुछ तस्कर रूद्रपुर क्षेत्र के खेड़ा से जंगली तोतों को दिल्ली तस्करी को लेकर जाने वाले है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम ने बताये हुए स्थान पर छापेमारी की जहां वन विभाग ने तोता तस्करी का मुख्य सरगना नईम रजा पुत्र बाबू रजा निवासी वार्ड नम्बर 17 खेड़ा थाना रूद्रपुर एवं फिरासत रजा पुत्र जाफर रजा निवासी रेशमबाड़ी कालौनी वार्ड नम्बर 13 को गिरफ्तार किया गया है।

 

वन विभाग ने आरोपियों के कब्जे से 47 जिंदा तोते बरामद किए है वही पुछताछ में पकड़े गए अभियुक्तों ने बताया कि वह तोते जंगल से पकड़ कर दिल्ली जाकर बेचते हैं। वन विभाग ने आरोपियों के पास से 2 लोहे के पिंजरे भी बरामद किए हैं। वन विभाग ने दोनों आरोपियों के खिलाफ वन जीव संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया जहां न्यायालय ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया हैं। इधर टीम में मुख्य रूप से वन क्षेत्राधिकारी रूपनारायण गौतम, कैलाश तिवारी, वन दारोगा हरीश नयाल,सुरेन्द्र सिंह, पान सिंह मेहता,वन आरक्षी रूस्तम राणा,कु.कोमल  एवं पिंकी चौहान सहित कई वनकर्मी मौजूद रहे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!