Breaking News

गोरापड़ाव में नकाबपोशों का आतंक, SOG बनकर धमकाया, लूटे रुपये-चेन और मोबाइल कार में बंधक बनाकर जंगल ले गए, दो युवकों से मारपीट और जान से मारने की धमकी; लालकुआं पुलिस ने चार आरोपी दबोचे मुखानी में नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा वार, 121.95 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार नौकरी की तलाश नहीं, खुद बने रोजगारदाता; पर्यटन स्वरोजगार योजना से प्रशांत ने शुरू किया ‘रॉयल होटल’ ट्रामाडोल की बिक्री पर प्रशासन का शिकंजा, काशीपुर में तीन मेडिकल फर्मों पर कार्रवाई; दो दुकानें बंद, एक सील जलागम विभाग की समीक्षा बैठक में मंत्री कैड़ा सख्त, नदियों के संरक्षण और पुनर्जीवीकरण कार्यों में तेजी के निर्देश

खेल मंत्री स्टेट पॉवर लिफ्टिंग चैंपियनशिप-2024″के शुभारंभ कार्यक्रम में हुई सम्मलित,बढ़ाया खिलाड़ियों का मनोबल……

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

देहरादून- आज उत्तराखंड सरकार में खेल मंत्री रेखा आर्या पावर लिफ्टिंग के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल हुई। जहां कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्वलित कर किया गया। खेल मंत्री ने कहा कि खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिये धामी जी की सरकार काम कर रही  है, जीवन में खेल एक ऐसा प्रयोजन है जिसके माध्यम से हम आगे बढ़ सकते हैं साथ ही कहा की खेल हमें जहां स्वस्थ रखता है तो वही हमारे मन को भी शांत और स्वस्थ रखता हैI कैबिनेट मंत्री ने खेल और खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया कहा कि खेल और खिलाड़ियों के लिए राज्य सरकार लगातार प्रतिबद्ध है

 

कहा आज महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में “उत्तराखंड स्टेट पॉवर लिफ्टिंग चैंपियनशिप-2024″के शुभारंभ कार्यक्रम में सम्मलित हुई हूँ। देश के यशश्वी प्रधानमंत्री श्रीं नरेंद्र मोदी जी के प्रयासों के फलस्वरुप जिस प्रकार से खिलाडियों के साथ ही खेल को आगे बढने का कार्य किया गया है यह कार्य अद्वितीय है। राज्य सरकार भी इसी मंक्तव्य को सिद्ध करते हुए हमारे खिलाडियों एवं खेल को आगे ले जाने के लिए सतत कार्य कर रही है। कार्यक्रम में विशेष प्रमुख सचिव खेल अमित सिन्हा,निदेशक  जितेंद्र सोनकर, डिप्टी डायरेक्टर शक्ति सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!