Breaking News

ट्रामाडोल की बिक्री पर प्रशासन का शिकंजा, काशीपुर में तीन मेडिकल फर्मों पर कार्रवाई; दो दुकानें बंद, एक सील जलागम विभाग की समीक्षा बैठक में मंत्री कैड़ा सख्त, नदियों के संरक्षण और पुनर्जीवीकरण कार्यों में तेजी के निर्देश रक्षाबंधन से पहले रामनगर में मिठाई की दुकानों पर खाद्य विभाग की सख्ती, आधा दर्जन प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण बिंदुखत्ता में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्कूटी और घर से 65 क्वार्टर बरामद; आरोपी गिरफ्तार हल्द्वानी के बनभूलपुरा में वारंटियों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन वारंटी गिरफ्तार बनभूलपुरा पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 370 ग्राम चरस के साथ युवक गिरफ्तार

ट्रामाडोल की बिक्री पर प्रशासन का शिकंजा, काशीपुर में तीन मेडिकल फर्मों पर कार्रवाई; दो दुकानें बंद, एक सील

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

काशीपुर – जनपद ऊधमसिंह नगर में मनःप्रभावी औषधि ट्रामाडोल की बिक्री एवं भंडारण में नियमों के पालन का सत्यापन करने के लिए प्रशासन और औषधि विभाग की संयुक्त टीम ने काशीपुर में विभिन्न थोक मेडिकल प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया के निर्देश और उप औषधि नियंत्रक के निर्देशन में की गई कार्रवाई के दौरान कई प्रतिष्ठानों में दस्तावेजों और खरीद-बिक्री के रिकॉर्ड की जांच की गई।

उपजिलाधिकारी काशीपुर अभय प्रताप सिंह के नेतृत्व में औषधि विभाग ऊधमसिंह नगर, नैनीताल और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने यह अभियान चलाया।

दो प्रतिष्ठानों की खरीद-बिक्री पर रोक

छापेमारी के दौरान जय लक्ष्मी सर्जिकल, काशीपुर और बंसल फार्मास्यूटिकल, काशीपुर में ट्रामाडोल की खरीद के सापेक्ष बिक्री और भुगतान का समुचित सत्यापन नहीं पाया गया। इसके बाद दोनों प्रतिष्ठानों के औषधि संबंधी क्रय-विक्रय पर अग्रिम आदेशों तक रोक लगाते हुए दुकानों को बंद करने की कार्रवाई की गई।

फर्म मालिक के नहीं मिलने पर प्रतिष्ठान सील

इसी क्रम में यूनिक सर्जिकल, मोहल्ला अल्लीखां का भी निरीक्षण किया गया। कार्रवाई के दौरान फर्म स्वामी मौके से चला गया और बुलाए जाने के बावजूद उपस्थित नहीं हुआ। इसके बाद प्रशासन ने संबंधित फर्म को सील करने की कार्रवाई की।

वहीं नाइस मेडिकोज, काशीपुर को ट्रामाडोल की खरीद-बिक्री से संबंधित आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रतिष्ठान को सात दिन के भीतर दस्तावेज सत्यापन के लिए उपलब्ध कराने को कहा गया है।

आगे भी जारी रहेगा अभियान

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि मनःप्रभावी औषधियों की बिक्री और भंडारण में नियमों के पालन को लेकर जिले में जांच एवं कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। संबंधित प्रतिष्ठानों के रिकॉर्ड और दस्तावेजों का नियमानुसार सत्यापन किया जाएगा।

निरीक्षण दल में वरिष्ठ औषधि निरीक्षक ऊधमसिंह नगर नीरज कुमार, वरिष्ठ औषधि निरीक्षक नैनीताल मीनाक्षी बिष्ट, औषधि निरीक्षक ऊधमसिंह नगर निधि शर्मा एवं शुभम कोटनाला तथा औषधि निरीक्षक नैनीताल अर्चना शामिल रहीं।

और पढ़ें

error: Content is protected !!