Breaking News

गोरापड़ाव में नकाबपोशों का आतंक, SOG बनकर धमकाया, लूटे रुपये-चेन और मोबाइल कार में बंधक बनाकर जंगल ले गए, दो युवकों से मारपीट और जान से मारने की धमकी; लालकुआं पुलिस ने चार आरोपी दबोचे मुखानी में नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा वार, 121.95 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार नौकरी की तलाश नहीं, खुद बने रोजगारदाता; पर्यटन स्वरोजगार योजना से प्रशांत ने शुरू किया ‘रॉयल होटल’ ट्रामाडोल की बिक्री पर प्रशासन का शिकंजा, काशीपुर में तीन मेडिकल फर्मों पर कार्रवाई; दो दुकानें बंद, एक सील जलागम विभाग की समीक्षा बैठक में मंत्री कैड़ा सख्त, नदियों के संरक्षण और पुनर्जीवीकरण कार्यों में तेजी के निर्देश

हल्द्वानी- छात्रा से दुष्कर्म करके बनाया वीडियो, दो दोस्त कर रहे थे ब्लैकमेल…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी- हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र में किशोरी से जबरन शारीरिक संबंध बनाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने दो युवकों पर पॉक्सो में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस दोनों को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है। मुखानी थाना क्षेत्र निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उसके पति सेना में हैं। मेरी बेटी एक स्कूल में कक्षा 12 की छात्रा है। डेढ़ साल पहले लालडांठ निवासी अमित कुमार ने उससे दोस्ती की।

 

जब वह घर पर नहीं थी तो अमित उनके घर आ गया। उसने बेटी के साथ जबरन शारीरिक संबंध बना लिए और उसकी अश्लील फोटो भी खींच ली। तब से वह ब्लैकमेल कर शारीरिक संबंध बना रहा है। बेटी की तबीयत खराब होने पर जब महिला ने बेटी से पूछा तो उसने सारी बात बता दी। बेटी ने बताया कि अमित का दोस्त नीरज टाकुली भी है। वह उससे जबरन शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना रहा था। कई बार नीरज टाकुली ने भी उसके साथ छेड़छाड़ की।

 

दोनों युवक यहीं नहीं रुके, वह वीडियो कॉल में उसकी बेटी को प्रताड़ित करने लगे। एसओ मुखानी पंकज जोशी ने बताया कि अमित और नीरज टाकुली निवासी लालडांठ पर पॉक्सो में मुकदमा दर्ज कर लिया है। दोनों को पकड़ने के लिए पुलिस दबिश दे रही है। 12वीं की छात्रा से दुष्कर्म करके बनाया वीडियो, दो दोस्त लगातार कर रहे थे ब्लैकमेल, मुकदमा दर्ज

और पढ़ें

error: Content is protected !!