Breaking News

जलागम विभाग की समीक्षा बैठक में मंत्री कैड़ा सख्त, नदियों के संरक्षण और पुनर्जीवीकरण कार्यों में तेजी के निर्देश रक्षाबंधन से पहले रामनगर में मिठाई की दुकानों पर खाद्य विभाग की सख्ती, आधा दर्जन प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण बिंदुखत्ता में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्कूटी और घर से 65 क्वार्टर बरामद; आरोपी गिरफ्तार हल्द्वानी के बनभूलपुरा में वारंटियों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन वारंटी गिरफ्तार बनभूलपुरा पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 370 ग्राम चरस के साथ युवक गिरफ्तार शारदा नदी का जलस्तर बढ़ा, बनबसा-शारदा बैराज मार्ग पर भारी और चार पहिया वाहनों की आवाजाही बंद

रक्षाबंधन से पहले रामनगर में मिठाई की दुकानों पर खाद्य विभाग की सख्ती, आधा दर्जन प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रामनगर – रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और मानकों के अनुपालन को लेकर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने रामनगर में विशेष निरीक्षण अभियान चलाया। आयुक्त खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तराखंड और जिलाधिकारी नैनीताल के निर्देश पर विभागीय टीम ने भवानीगंज, रानीखेत रोड, बस स्टैंड और लखनपुर चुंगी क्षेत्र में मिठाई एवं खाद्य प्रतिष्ठानों का आकस्मिक निरीक्षण किया।

अभियान के दौरान करीब आधा दर्जन खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच की गई। अधिकारियों ने विशेष रूप से दूध, दही, घी, पनीर समेत अन्य डेयरी उत्पादों की गुणवत्ता, मानक और लेबलिंग की जांच की। खाद्य कारोबारियों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता बनाए रखने और उपभोक्ताओं को सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

अमानकीकृत डेयरी उत्पादों की बिक्री पर चेतावनी

निरीक्षण के दौरान कारोबारियों को आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तराखंड की ओर से 7 अगस्त 2026 को जारी प्रतिबंधात्मक आदेश की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि अमानकीकृत डेयरी एनालॉग अथवा गैर-दुग्ध उत्पादों के निर्माण, प्रसंस्करण, भंडारण, परिवहन, वितरण एवं विक्रय पर प्रतिबंध लगाया गया है।

खाद्य कारोबारियों को निर्देश दिए गए कि प्रतिबंधित एवं अमानकीकृत खाद्य उत्पादों का किसी भी स्तर पर कारोबार न किया जाए।

पांच प्रतिष्ठानों को 15 दिन की मोहलत

जांच के दौरान पांच प्रतिष्ठानों में मेडिकल फिटनेस, पेस्ट कंट्रोल और खाद्य पदार्थों से संबंधित आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध नहीं पाए गए। विभाग ने संबंधित कारोबारियों को इन कमियों को दूर कर आवश्यक दस्तावेज ऑनलाइन अपलोड करने के लिए 15 दिन का समय दिया है।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि निर्धारित अवधि में कमियां दूर नहीं करने अथवा खाद्य सुरक्षा अधिकारी के निर्देशों का उल्लंघन करने पर एफएसएस एक्ट 2006 की धारा 55 के तहत विधिक कार्रवाई की जाएगी, जिसमें दो लाख रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान है।

दो बारों का भी निरीक्षण

अभियान के दौरान खाद्य विभाग की टीम ने दो बारों का भी निरीक्षण किया। एक बार में आवश्यक प्रपत्र उपलब्ध नहीं पाए जाने पर नोटिस जारी किया गया और संबंधित संचालक को दो सप्ताह के भीतर कमियां दूर करने के निर्देश दिए गए।

खाद्य सुरक्षा विभाग ने कहा कि अभियान का उद्देश्य रक्षाबंधन पर्व के दौरान उपभोक्ताओं को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराना है। अमानकीकृत खाद्य एवं डेयरी उत्पादों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

निरीक्षण टीम में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी असलम खान सहित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!