Breaking News

गोरापड़ाव में नकाबपोशों का आतंक, SOG बनकर धमकाया, लूटे रुपये-चेन और मोबाइल कार में बंधक बनाकर जंगल ले गए, दो युवकों से मारपीट और जान से मारने की धमकी; लालकुआं पुलिस ने चार आरोपी दबोचे मुखानी में नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा वार, 121.95 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार नौकरी की तलाश नहीं, खुद बने रोजगारदाता; पर्यटन स्वरोजगार योजना से प्रशांत ने शुरू किया ‘रॉयल होटल’ ट्रामाडोल की बिक्री पर प्रशासन का शिकंजा, काशीपुर में तीन मेडिकल फर्मों पर कार्रवाई; दो दुकानें बंद, एक सील जलागम विभाग की समीक्षा बैठक में मंत्री कैड़ा सख्त, नदियों के संरक्षण और पुनर्जीवीकरण कार्यों में तेजी के निर्देश

गोरापड़ाव में नकाबपोशों का आतंक, SOG बनकर धमकाया, लूटे रुपये-चेन और मोबाइल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी – गोरापड़ाव क्षेत्र में बीती रात हुई गंभीर आपराधिक घटना से हड़कंप मच गया। आरोप है कि कुछ लोग बाहर से नकाब पहनकर स्वयं को SOG कर्मचारी बताकर मौके पर मौजूद लोगों को डराते-धमकाते हुए रुपये, सोने की चेन और मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मामले में डकैती की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घटना की सूचना मिलते ही SSP नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने स्वयं घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने घटनास्थल पर मौजूद लोगों से पूछताछ कर घटना की जानकारी ली और पुलिस अधिकारियों से पूरे घटनाक्रम का रिव्यू किया। SSP ने मामले के शीघ्र खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

करीब 40 पुलिसकर्मियों की विशेष टीम गठित

घटना के अनावरण और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए SSP के निर्देशन में करीब 40 अधिकारियों एवं कर्मचारियों की विशेष टीम गठित की गई है। टीम में SP क्राइम, SP सिटी हल्द्वानी, CO हल्द्वानी, CO लालकुआं, विभिन्न थाना प्रभारी, SOG, ADTF, साइबर टीम और क्राइम विशेषज्ञों को शामिल किया गया है।

विशेष टीम का प्रभारी SP सिटी मनोज कत्याल तथा सह-प्रभारी क्षेत्राधिकारी अमित सैनी को बनाया गया है। पुलिस टीमों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपते हुए संदिग्धों की तलाश और घटना से जुड़े साक्ष्यों को जुटाने के निर्देश दिए गए हैं।

CCTV और तकनीकी साक्ष्यों की जांच

घटनास्थल पर BDS/डॉग स्क्वायड और क्राइम सीन विशेषज्ञों ने विभिन्न कोणों से गहन जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के साथ-साथ CCTV फुटेज, CDR और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की बारीकी से जांच की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार घटना से जुड़े सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ाई जा रही है। संदिग्धों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें लगातार काम कर रही हैं। पुलिस का कहना है कि मामले का जल्द से जल्द खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

और पढ़ें

error: Content is protected !!